फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Portal opened for application in JBT course after 9 days

Charkhi Dadri News: 9 दिन बाद जेबीटी कोर्स में आवेदन के लिए खुला पोर्टल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
Portal opened for application in JBT course after 9 days
चरखी दादरी। आखिर नौ दिन बाद जेबीटी कोर्स में आवेदन के लिए बुधवार को पोर्टल शुरू हो गया है। 14 अक्तूबर से आवेदन प्रक्रिया की अधिसूचना जारी हुई थी, लेकिन पोर्टल में तकनीकी खराबी की वजह से आवेदन नहीं हो पा रहे थे। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं अध्यापक परिषद दाखिला प्रक्रिया पूरी करती है और इच्छुक उम्मीदवार 27 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


इसके बाद 29 अक्तूबर को पहली मेरिट सूची जारी होगी। राज्य भर में करीब 320 शिक्षण कॉलेजों में करीब 17 हजार सीटों पर दाखिले होने हैं। वहीं, चरखी दादरी जिले में 12 शिक्षण कॉलेजों में 600 सीटों पर दाखिला प्रक्रिया होनी है। इस कोर्स में दाखिले के लिए उम्मीदवार की योग्यता बारहवीं कक्षा 50 प्रतिशत अंक के साथ पास होनी जरूरी है। आवेदन करने के बाद अंकों के आधार पर मेरिट सूची जारी होगी।
विज्ञापन

पहली मेरिट सूची में शामिल आवेदक 31 तक जमा करवा सकेंगे फीस
पहली मेरिट सूची अब 29 अक्तूबर को जारी होगी। इस सूची में चयनित उम्मीदवार अलॉट किए गए शिक्षण कॉलेज में दाखिला फीस 31 अक्तूबर तक जमा करवा सकेंगे। उसके बाद दूसरी मेरिट सूची पांच नवंबर को जारी होगी। इस सूची में शामिल उम्मीदवार छह नवंबर तक दाखिला फीस जमा करवा सकेंगे। इसके बाद तीसरी सूची आठ नवंबर को जारी होगी। इस सूची में चयनित उम्मीदवार नौ नवंबर को दाखिला फीस जमा करवा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे आरक्षित की हैं सीटें
चयन प्रक्रिया के तहत विज्ञान संकाय के लिए 30, कला संकाय के लिए 40 और कॉमर्स संकाय के उम्मीदवारों के लिए 28 प्रतिशत सीटें आरक्षित रहेंगी। दो प्रतिशत सीटें व्यावसायिक कोर्स धारकोंं के लिए आरक्षित रहेंगी। इस दो वर्षीय कोर्स में प्रथम वर्ष चार सप्ताह व दूसरे वर्ष सात सप्ताह की इंटर्नशिप करनी होती है। यह इंटर्नशिप राजकीय व गैर राजकीय स्कूलों में करवाई जाती है।

------------------------
पोर्टल चालू होने के साथ आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब आवेदकों को परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। -
मुकेश शर्मा, प्रबंधक, डीएलएड शिक्षण कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed