फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Portal open for UG admission until June 15, maximum 2,562 seats in BA

Charkhi Dadri News: यूजी में प्रवेश के लिए 15 जून तक खुला पोर्टल, बीए में सबसे ज्यादा 2,562 सीटें

Tue, 02 Jun 2026 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 02 Jun 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Portal open for UG admission until June 15, maximum 2,562 seats in BA
चरखी दादरी। जिले के सरकारी और एडिड (अनुदान प्राप्त) कॉलेजों में स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। उच्चतर शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। अब अभ्यर्थी 15 जून तक विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे। पहले आवेदन की आखिरी तारीख 31 मई निर्धारित की गई थी।
विज्ञापन

जिले के आठ प्रमुख सरकारी और एडिड कॉलेजों में बीए, बीकॉम और बीएससी सहित विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों की कुल 4,102 सीटें हैं। गत 31 मई (पुरानी अंतिम तिथि) तक कुल सीटों के मुकाबले करीब आधी सीटों के लिए ही पंजीकरण हो पाए थे।
विज्ञापन

अधिक विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा का अवसर देने और प्रवेश प्रक्रिया में व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभाग ने तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है। जिले के कॉलेजों में सबसे अधिक मारामारी बीए पाठ्यक्रम के लिए होती है और इसमें सीटें भी सबसे ज्यादा हैं। जिले के सभी आठ कॉलेजों को मिलाकर बीए की 2562, बीकॉम की 720 तथा बीएससी की 660 सीटें निर्धारित हैं। इसके अलावा, जनता पीजी महाविद्यालय (दादरी) में बीएससी एक्चुरियल साइंस और बीएससी लाइफ साइंस की 80-80 अतिरिक्त सीटें भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed