फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   pond water on road

Charkhi Dadri News: कच्चे तालाब का पानी ओवरफ्लो होकर पहुंचा सड़कों तक, लोग परेशान

Thu, 03 Jul 2025 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 03 Jul 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
pond water on road
फोटो 32
विज्ञापन

कादमा-कांहड़ा मार्ग पर भरा दूषित पानी। संवाद
फोटो 33
कादमा-झोझूकलां रोड पर भरा दूषित पानी। संवाद
फोटाे 34
कादमा में ओवरफ्लो करता कच्चा तालाब। संवाद

- कादमा कस्बे में कादमा-कांहड़ा और कादमा-झोझूकलां मार्ग पर बनी समस्या, ग्रामीणों ने अधिकारियों से लगाई समस्या का समाधान कराने की गुहार

संवाद न्यूज एजेंसी
कादमा। कादमा कस्बे की मुख्य सड़कें इस समय बदहाल हैं। इन सड़कों पर दूषित पानी भरा है। इससे आवागमन में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कादमा-झोझूकलां और कादमा-कांहड़ा सड़कमार्ग पर बनी समस्या का समाधान कराने की मंग की है। वहीं, ग्राम पंचायत का तर्क है कि सड़कों को चौड़ा किया जाना है। उसके बाद समस्या का स्थायी हो जाएगा।
कादमा-झोझूकलां और कादमा-कांहड़ा क्षेत्र के मुख्य मार्ग हैं। प्रतिदिन पांच हजार से अधिक वाहन चालक इन दोनों मार्गाें से होकर गुजरते हैं। दोनों सड़कों के किनारे दूषित पानी के लिए कच्चे तालाब बनाए गए हैं। पिछले कई दिनों से इनका पानी ओवरफ्लो होकर सड़क तक पहुंचा हुआ है। इसके चलते जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

वहीं, पानी भरने की वजह से सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं। रोड़ियां उखड़ने के चलते गड्ढे बने हुए हैं। जलभराव व गड्ढों के चलते ग्रामीणों के जहन में हादसे की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि दूषित पानी भरने से माहौल दुर्गंधमय बना है। लोगों को जलजनित बीमारियां फैलने का डर सता रहा है। उन्होंने ग्राम पंचायत, विभाग और प्रशासन से समस्या पर संज्ञान लेकर समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- ग्रामीण बोले- अवैध कब्जों की वजह से चौड़ी नहीं हो पा रहीं सड़कें
पूर्व जिला पार्षद नरेश कादमा, दुकानदार विकास, सुनील, सतीश, सूबेदार पवन का कहना है कि कस्बे में अवैध कब्जे हैं। प्रशासन को उन पर कार्रवाई करनी चाहिए। अवैध कब्जों की वजह से सड़कें चौड़ी नहीं हो पा रही हैं। लोग परेशानियां झेलने के लिए विवश हैं। प्रशासन को नोटिस देकर कब्जे हटवाने चाहिए, तभी सड़क का काम आगे बढ़ेगा।

वर्सन
पहले सड़क चौड़ी की जाएगी और इन पर डिवाइडर भी बनने हैं। उसके बाद पानी निकासी संबंधी समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा।
-महेश कुमार, सरपंच प्रतिनिधि, कादमा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed