फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   poltical,assembly election

नौ प्रत्याशी उतरे अब तक मैदान में फार्म भरने का अंतिम दिन आज

Thu, 03 Oct 2019 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
poltical,assembly election
नामांकन प्रक्रिया के लिए शुक्रवार का ही दिन शेष बचा है और अब तक दादरी और बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र में नौ प्रत्याशियों ने ही नामांकन फार्म जमा करवाए हैं। वीरवार को दोनों विधानसभा क्षेत्रों में आठ नामांकन फार्म जमा हुए। भाजपा के बाढड़ा से प्रत्याशी सुखविंद्र मांढ़ी ने और दादरी प्रत्याशी बबीता फौगाट ने वीरवार को समर्थकों सहित पहुंचकर नामांकन फार्म भरा। कांग्रेस के बाढड़ा प्रत्याशी रणबीर सिंह महेंद्रा भी वीरवार को बाढड़ा रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में पहुंचे और नामांकन फार्म जमा करवाया। इनेलो और जजपा के प्रत्याशी शुक्रवार को अंतिम दिन नामांकन करेंगे।
विज्ञापन

बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम डॉ. विरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र से चार प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। उनके कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुखविंद्र सिंह मांढी और कांग्रेस पार्टी की ओर से रणबीर सिंह महेंद्रा व अनिरूद्घ ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। सुखविंद्र सिंह ने शपथ-पत्र में अपनी बीमा पॉलिसी सहित तीस लाख 97 हजार 616 रुपये, उनकी धर्मपत्नी की 43 लाख 52 हजार 721 रूपए की चल संपत्ति दर्शाई गई है। उन्होंने पांच करोड़ 31 लाख पचास हजार रुपये की अचल संपत्ति घोषित की है। सुखविंद्र सिंह ने वित्तीय संस्थाओं से 62 लाख 98 हजार 376 रुपये का लोन लिया हुआ है।
विज्ञापन

कांग्रेस उम्मीदवार रणबीर सिंह महेंद्रा ने अपनी घोषित संपत्ति में 57 लाख 65 हजार 110 रुपये, उनकी धर्मपत्नी निर्मलकांता की एक करोड़ 39 लाख चार हजार 362 की कैश प्रॉपर्टी दर्शाई है। उनकी अचल संपत्ति में 8 करोड़ 70 लाख रुपये और उनकी पत्नी की 8 करोड़ 58 लाख पच्चास हजार रुपये की प्रॉपर्टी दर्शाई गई है। कांग्रेस कवरिंग प्रत्याशी के तौर पर अनिरुद्ध चौधरी ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया है। अनिरुद्ध ने अपनी चल संपत्ति में 81 लाख 14 हजार 442 रुपये, पत्नी संध्या की एक करोड़ 72 लाख 32 हजार 929 रुपये, पुत्री शिवांगी की 35 लाख 78 हजार 924 रुपये व पुत्री अनंत्या की 29 लाख दो हजार 649 रुपये की नकद संपत्ति घोषित की है। उन्होंने अपनी अचल संपत्ति में 2 करोड़ 78 लाख व पत्नी की 91 लाख रुपये दर्शाई है। बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र से आज सेवा हित पार्टी के विजय कुमार ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दादरी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम संदीप अग्रवाल के कार्यालय में आज बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार बक्शी सैनी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने एक करोड़ 37 लाख रुपये की अचल तथा तीन लाख 98 हजार 613 रुपये की चल संपत्ति दर्शाई है। दादरी एमसी कॉलोनी निवासी अनिता पत्नी अरविंद पाल ने भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से नामांकन पत्र भरा। अनिता ने अपनी चल संपत्ति 2 लाख 76 हजार रुपये और पति अरविंद पाल के पास 8 लाख 25 हजार 136 रुपये चल संपत्ति दर्शाई है। भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी बबीता कुमारी पुत्री महाबीर सिंह ने भी आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। बबीता ने अपनी नकद संपत्ति 40 लाख 75 हजार 575 रुपये दर्शाई है। उनकी अचल संपत्ति शून्य व लोन 6 लाख, 96 हजार 378 रुपये का है। उन्होंने एमडीयू रोहतक से स्नातक स्तर तक शिक्षा प्राप्त की है। बबीता के भाई राहुल ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया है। चार अक्तूबर नामांकन पत्र जमा करवाने की अंतिम तिथि है।

नैना चौटाला को बाढड़ा से जजपा ने उतारा मैदान में
कांग्रेस छोड़ जजपा का दामन थामने वाले पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान को जजपा दादरी से अपना प्रत्याशी घोषित कर चुकी है लेकिन बाढड़ा सीट को लेकर बुधवार तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई थी। बाढड़ा से दुष्यंत चौटाला के चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे थे। वीरवार को जजपा ने बाढड़ा हलके के प्रत्याशी की घोषणा करते हुए नैना चौटाला को मैदान में उतारा है। नैना चौटाला शुक्रवार को नामांकन दाखिल करेंगी। वहीं, सतपाल सांगवान भी शुक्रवार को नामांकन फार्म जमा करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed