फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Policeman died in accident at charkhi Dadri

Charkhi Dadri: बैंक में चोरी के आरोपियों को ले जा रही पुलिस बोलेरो ट्रॉले से टकराई, हेड कांस्टेबल की मौत

Mon, 23 Jan 2023 11:17 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 23 Jan 2023 11:17 AM IST
सार

कनीना पुलिस ने बैंक चोरी मामले में महेंद्रगढ़ के श्याणा निवासी हरजीत और रोहित को गिरफ्तार किया था। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने लुधियाना में भी बैंक चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूली। इसके चलते कनीना पुलिस टीम एसआई हरीश की अगुवाई में उन्हें निशानदेही के लिए लेकर लुधियाना जा रही थी। तभी हादसा हो गया।

विज्ञापन
Policeman died in accident at charkhi Dadri
अस्पताल पहुंचे पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

चरखी दादरी में नेशनल हाईवे-152 डी पर चिड़िया के समीप सोमवार सुबह पुलिस वाहन एक ट्रॉले से टकरा गया। हादसे में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई जबकि दो आरोपियों समेत 5 घायल हो गए। पांचों घायलों को दादरी सिविल अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। हादसे का कारण धुंध बताई जा रही है। झोझूकलां थाना पुलिस ने इस संबंध में जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कनीना पुलिस ने बैंक चोरी मामले में महेंद्रगढ़ के श्याणा निवासी हरजीत और रोहित को गिरफ्तार किया था। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने लुधियाना में भी बैंक चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूली। इसके चलते कनीना पुलिस टीम एसआई हरीश की अगुवाई में उन्हें निशानदेही के लिए लेकर लुधियाना जा रही थी। एनएच-152 डी पर टीम जब चिड़िया के समीप पहुंची तो वहां सड़क पर खड़े एक ट्रॉले से पुलिस टीम की बोलेरो टकरा गई। हादसे में हेड कांस्टेबल अमित की मौत हो गई जबकि एसआई हरीश, सिपाही अमित और राजेश समेत दोनों आरोपी घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे की जानकारी मिलते ही नारनौल एसपी विक्रांत भूषण समेत नारनौल पुलिस टीम दादरी सिविल अस्पताल पहुंची। दादरी हेडक्वार्टर डीएसपी विरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक जवान का पोस्टमार्टम दादरी सिविल अस्पताल में कराया जाएगा जबकि पांचों घायलों को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि धुंध के चलते पुलिस वाहन सड़क पर खड़े ट्रॉले से टकरा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed