{"_id":"5d6ac5d28ebc3e93be632815","slug":"police-will-be-deployed-on-toys-to-divert-vehicles-charkhidadri-news-rtk5151964175","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों को डायवर्ट करने के लिए 18 नाकों पर तैनात रहेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों को डायवर्ट करने के लिए 18 नाकों पर तैनात रहेगी पुलिस
विज्ञापन
सीएम मनोहरलाल की जन आशीर्वाद यात्रा रविवार दोपहर एक बजे बाढड़ा उपमंडल के गांव लाड में प्रवेश करेगी। इसके बाद विभिन्न गांवों से होकर यात्रा दादरी पहुंचेगी। सीएम यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसपी मोहित हांडा ने 18 पुलिस नाके लगवाए हैं। इन नाकों पर तैनात पुलिकर्मी भारी वाहनों के रूट डायवर्ट करवाएंगे। एसपी मोहित हांडा ने झज्जर, भिवानी, महेंद्रगढ़ व रोहतक एसपी से भी चरखी दादरी की तरफ आने वाले वाहनों का रूट डायवर्ट कराने का अनुरोध किया है।
एसपी मोहित हांडा ने बताया कि जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। उन्होंने बताया कि दूसरों जिलों से भी पुलिस फोर्स दादरी पहुंच चुकी है। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए भारी वाहनों के रूट डायवर्ट करवाए जाएंगे। सभी नाका इंचार्ज को निर्देश दिए जा चुके हैं। बता दें कि यात्रा को देखते हुए उपायुक्त धर्मवीर सिंह ने धारा-144 लागू कर रखी है। वहीं, एसपी मोहित हांडा ने बताया कि जिले में 38 जगहों पर यात्रा का स्वागत किया जाएगा। बाढड़ा में 17 और दादरी में 21 प्वाइंट तय किए गए हैं। एसपी ने बताया कि व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए वाहनों को सड़क से 100 मीटर दूर खड़ा करवाया जाएगा।
ये रहेगा यात्रा का जिले में रूट मैप
जन आशीर्वाद यात्रा जिले में बाढड़ा हलके के गांव लाड से प्रवेश करेगी। उसके बाद यात्रा का गांव भांडवा से बाढड़ा पहुंचेगी। बाढड़ा में हनुमान मंदिर व बाढड़ा के मुख्य चौक पर यात्रा का स्वागत होगा। इसके बाद मुख्यमंत्री की यात्रा का जेवली, बेरला, कुब्जा नगर, निहालगढ़, टोडी, गुडाना, झोझू बादल मोड़, झोझू बस स्टैंड, झोझू फोगाट अकादमी, कलियाणा व श्याम नगर में नागरिकों द्वारा अभिनंदन किया जाएगा। दादरी विधानसभा में लोहारू रोड पर कार हब पर स्वागत किया जाएगा। उसके बाद मेजबान चौक के नजदीक, जयहिंद हॉस्पिटल, ईजी-डे, रोज गार्डन, परशुराम चौक, रेस्ट हाऊस, सरस्वती वाटिका, रावलधी धर्मशाला, कमोद गऊशाला, जयश्री, मिसरी, लांबा कोहलावास, सांवड हिंडौल मोड़, सांवड बस स्टॉप, सांजरवास फौगाट, बौंद बस स्टॉप, बौंद कलां धर्मशाला, बौंद नहर के पास स्वागत किया जाएगा। यहां से यात्रा कलानौर की तरफ रवाना होगी।
विज्ञापन
सुरक्षा के लिहाज से पुलिस भारी वाहनों के रूट डायवर्ट करवाएगी। इसके लिए दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं। मैंने झज्जर, रोहतक, भिवानी व महेंद्रगढ़ एसपी से भी दादरी की तरफ आने वाले वाहनों के रूट डायवर्ट कराने का अनुरोध किया है।
मोहित हांडा, एसपी, चरखी दादरी