फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   police two arrest fayring

पुलिस टीम पर फायरिंग करने के दो और आरोपी गिरफ्तार, तीन दिन के रिमांड पर लिया

Wed, 08 Jan 2020 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
police two arrest fayring
दादरी-रोहतक मुख्यमार्ग पर हिंडोल टी-प्वाइंट नाके पर तैनात पुलिसकर्मियों पर फायर झोंककर फरार होने वाले सेंट्रो सवार दो और बदमाशों को पुलिस ने काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान शहर के लाधान पाना निवासी पवन और चंपापुरी निवासी साहिल के रूप में हुई है। गत 27 दिसंबर की रात को हुई घटना के बाद से आरोपी फरार थे जबकि उनके तीन साथियों को पुलिस ने घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गत 27 दिसंबर की रात जिला पुलिस ने नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया था। इसके तहत ही दादरी-रोहतक मुख्यमार्ग स्थित हिंडोल टी-प्वाइंट पर भी पुलिस नाका लगाया गया था। वहां, एएसआई कृष्ण, हेड कांस्टेबल संदीप, ईएचसी चरण सिंह, सिपाही सुनील और एसपीओ जयकिशन तैनात थे। रात 11:15 पर दादरी की तरफ से एक सेंट्रो कार पुलिस टीम को आती दिखाई दी। एएसआई कृष्ण ने जब कार को रोकने का इशारा किया तो चालक ने पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। हेड कांस्टेबल संदीप ने जब कार के आगे बैरिकेड्स लगाना चाहा तो कार सवार एक बदमाश ने फायर किया और नाका तोड़कर वहां से फरार हो गए। इसके तुरंत बाद मामले की सूचना बौंदकलां नहर नाका पर तैनात ईएएसआई वजीर सिंह को दी गई।
विज्ञापन

सेंट्रो सवार बदमाशों ने दूसरा नाका तोड़कर भागने का प्रयास किया और इसी दौरान उनकी सेंट्रो आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। घटना में कार सवार निंदाना गांव निवासी सोनू, बहु अकबरपुर निवासी सोनू और प्रोफेसर कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र को घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया था। तीनों से एक देशी कअ्टा, 315 बोर की दो पिस्तौल और पांच कारतूस बरामद हुए थे। वहीं, कार सवार दो आरोपी चंपापुरी की गली नंबर पांच निवासी सुल्तान उर्फ साहिल और लाधान पाना निवासी पवन वहां से फरार हो गए थे। इन दोनों को मंगलवार शाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बुधवार सुबह उन्हें कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम पर फायर करने वाले आरोपी पवन और साहिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कार सवार उनके तीन साथियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। आरोपियों से पूछताछ जारी है और उन्हें तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।
सुमित कुमार, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed