फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Police registered a case against 15 people for assault

हमले के आरोप में पुलिस ने 15 लोगों पर दर्ज किया केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Police registered a case against 15 people for assault
चरखी दादरी।
विज्ञापन

खेड़ी बूरा निवासी एक परिवार के सदस्यों पर हमला करने के आरोप में सदर थाना पुलिस ने 15 लोगों पर केस दर्ज किया है। इस विवाद में तीन लोग घायल हुए थे। जिन्हें सिविल अस्पताल से रोहतक पीजीआई रेफर किया गया था। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

पुलिस को दिए बयान में खेड़ी बूरा निवासी सुनीता ने बताया कि गत आठ सितंबर को वो दूध निकालने के लिए प्लॉट में गई थी। उसी दौरान गांव निवासी एक परिवार के कुछ लोग वहां आ गए और उससे मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर जब उसके परिजन वहां आए तो हमलावर पक्ष के अन्य लोग भी वहां पहुंच गए। घायल महिला ने बताया कि हमले में उसके अलावा पति राजेश व संजय नामक शख्स घायल हो गया। परिजन उन्हें लेकर उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचे जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। पुलिस ने घायल पक्ष के बयान पर आरोपों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed