फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Police post built in civil hospital, 15 year old demand fulfilled

नागरिक अस्पताल में बनी पुलिस चौकी, 15 साल पुरानी मांग पूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Police post built in civil hospital, 15 year old demand fulfilled
चरखी दादरी। नागरिक अस्पताल परिसर में चौकी बनाने की 15 साल पुरानी मांग आखिरकार बुधवार को पूरी हुई। पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत ने अस्पताल परिसर में विधिवत रूप से नई चौकी का उद्घाटन किया। एएसआई विजेंद्र सिंह को चौकी इंचार्ज बनाया गया है, जबकि चौकी में एक एएसआई, एक हेड कांस्टेबल, दो कांस्टेबल और दो पीएसओ नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को नागरिक अस्पताल परिसर में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनीता गुलिया, उप सिविल सर्जन डॉ. नरेश, डॉ. सुनैना व डॉ. संजय गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक का स्वागत किया। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत ने स्थानीय नागरिक अस्पताल में विधिवत रुप से पुलिस चौकी का शुभारंभ किया। स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों और स्टाफ सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक का आभार जताया।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में पिछले काफी समय से आपसी झगड़े और वाद-विवाद की घटनाएं बढ़ती जा रही थीं। बीती सात दिसंबर को भी इमरजेंसी में आए कुछ युवकों ने चिकित्सक से हाथापाई की। इससे पहले भी स्टाफ से झगड़े के अनेक केस सामने आ चुके हैं और इसी कारण पिछले 15 साल से नागरिक अस्पताल परिसर में पुलिस चौकी बनाए जाने की मांग उठ रही थी। अब यहां स्थायी चौकी बनाई गई है और 24 घंटे यहां स्टाफ मौजूद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई पुलिस चौकी के उद्घाटन के पश्चात एसपी दीपक गहलावत, डीएसपी बली सिंह, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ संजय गुप्ता, डॉ. नरेश डिप्टी सीएमओ ने चौकी का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक चरखी दादरी ने निरीक्षण के दौरान बारीकी से जानकारी लेते हुए पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को चौकी के रखरखाव व स्वच्छता के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

वर्जन::::
नागरिक अस्पताल में हरियाणा सरकार की अनुमति लेकर चौकी स्थापित की गई है। चौकी के लिए उपलब्ध करवाया भवन संतोषजनक है। यहां कानून व्यवस्था बनी रहे और झगड़ा करके अस्पताल में दाखिल हुए लोग यहां भी आपस में लड़ाई ना करें, इसके लिए चौकी की जरूरत है।
- दीपक गहलावत, पुलिस अधीक्षक।
फोटो 21
सामान्य अस्पताल में नई चौकी का उद्घाटन करतें पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत। संवाद
फोटो 22
सामान्य अस्पताल में नई चौकी का उद्घाटन करने के बाद स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों से बातचीत करते पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed