फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Police personnel encouraged by being presented with certificates

Charkhi Dadri News: पुलिसकर्मियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर किया उत्साहवर्धन

Sat, 22 Aug 2026 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 22 Aug 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Police personnel encouraged by being presented with certificates
पुलिसकर्मियों को प्रमाण-पत्र प्रदान करते हुए पुलिस अधीक्षक।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। आपदा एवं आकस्मिक परिस्थितियों में त्वरित राहत, बचाव और आवश्यक पुलिस सहायता उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से चरखी दादरी पुलिस ने जिला आपदा प्रतिक्रिया टीम तैयार की है। टीम के सदस्यों को बाढ़, भूकंप, भवन गिरने, सड़क हादसों, आगजनी तथा अन्य आपात स्थितियों में प्रभावी ढंग से राहत एवं बचाव कार्य करने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार पी ने 6 सप्ताह का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान सहायक उपनिरीक्षक सुनील, मुख्य सिपाही अरविंद्र, सिपाही संदीप, रोहित, रवि और सचिन सहित टीम के सदस्यों को सम्मानित किया गया। जिला पुलिस के कुल 39 कर्मचारियों ने आपदा प्रबंधन से संबंधित विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया है।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को ध्वस्त भवनों एवं संरचनाओं में खोज और बचाव तथा चिकित्सा प्राथमिक सहायता से संबंधित महत्वपूर्ण तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें मलबे में फंसे लोगों की खोज, सुरक्षित बचाव, घायलों तक तत्काल पहुंच, प्राथमिक उपचार और उन्हें सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि किसी भी आपदा के दौरान शुरुआती प्रतिक्रिया का समय बेहद महत्वपूर्ण होता है। पुलिस की जिम्मेदारी केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि आपातकालीन परिस्थितियों में आमजन की जान-माल की सुरक्षा तथा राहत एवं बचाव कार्यों में भी पुलिस की अहम भूमिका होती है।
उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित जिला आपदा प्रतिक्रिया टीम बनने से चरखी दादरी पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता और मजबूत होगी। प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए प्रशिक्षित टीम, सही निर्णय और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय बेहद जरूरी है।


भविष्य में भी मिलेगा विशेष प्रशिक्षण
जिला पुलिस द्वारा भविष्य में भी कर्मचारियों को आपदा प्रबंधन, प्राथमिक उपचार, खोज एवं बचाव तथा अन्य आपातकालीन सेवाओं से संबंधित प्रशिक्षण दिलाने पर जोर दिया जाएगा। इससे किसी भी आकस्मिक स्थिति में पुलिस की राहत एवं बचाव क्षमता को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed