फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Police Maked Peoples aware about Trafik rools

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को फूल थमाकर की पालन करने की अपील

Mon, 16 Sep 2019 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Police Maked Peoples aware about Trafik rools
डीएसपी शमशेर सिंह दहिया रविवार को बस स्टैंड पर बिना हेलमेट वाहन चलाने पर चालक को फूल देते हुए। - फोटो : CharkhiDadri
जिला पुलिस नए ट्रैफिक नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए गांधीवादी तरीका अपना रही है। रविवार को डीएसपी चरखी दादरी शमशेर सिंह दहिया ने स्थानीय बस स्टैंड पर बिना हेलमेट के वाहन चलाने वालों को फूल थमाए और उन्हें ट्रैफिक नियमों की पालना के प्रति प्रेरित किया।
विज्ञापन

डीएसपी चरखी दादरी शमशेर सिंह दहिया ने ग्रामीणों को बस स्टैंड पर जागरूक करते हुए कहा कि दुपहिया वाहन चालक और अन्य वाहन चालक नए ट्रैफिक नियमों का पालन करें। इसके साथ ही अपने वाहन के पूरे कागजात वाहन चलाते समय साथ रखें। बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र, बिना इंश्योरेंस, बिना पॉल्यूशन प्रमाण पत्र, निर्धारित लोगों से ज्यादा सवारी बैठाना, गलत पार्किंग, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, बिना नंबर प्लेट, वाहन चलाते समय मोबाइल प्रयोग करना, ओवर स्पीड, खतरनाक ड्राइविंग, लाइसेंस रद्द होने के बाद भी प्रयोग करना, एंबुलेंस को रास्ता नहीं देना, बिना परमिट व वाहनों की ओवरलोडिंग पर भारी जुर्माने का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

डीएसपी शमशेर सिंह दहिया ने बताया कि इसके अलावा शराब पीकर वाहन चलाने, 18 साल से कम उम्र के बच्चों द्वारा बाइक या स्कूटी चलाने पर 25 हजार रुपये का जुर्माना और तीन साल की जेल होगी। बच्चों के माता-पिता को दोषी मानकर पुलिस कार्रवाई करेगी। इसके साथ नाबालिग का 25 साल की उम्र तक लाइसेंस भी नहीं बनेगा। डीएसपी ने बिना हेलमेट के बाइक व स्कूटी चलाने वालों को फूल भेंट कर नियमों की जानकारी दी। इस अवसर पर ट्रैफिक प्रभारी दलबीर सिंह, सिटी थाना शहर प्रभारी निरंजन और एसएचओ बौंद हुकमचंद समेत अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed