फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Police launched Operation Assault, 10 accused and three proclaimed criminals arrested

पुलरैस ने चलाया ऑपरेशन आक्रमण, 10 आरोपी और तीन उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Police launched Operation Assault, 10 accused and three proclaimed criminals arrested
चरखी दादरी। जिला पुलिस ने सोमवार सुबह से लेकर शाम तक ऑपरेशन आक्रमण चलाया। इसके तहत पुलिस को कई सफलताएं हाथ लगीं। पुलिस टीमों ने 47 जगहों पर दबिश देकर 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया और इनमें तीन उद्घोषित अपराधी भी शामिल हैं। टीम ने आरोपियों के कब्जे से शराब की बोतलें, मादक पदार्थ और नकदी बरामद की। आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाने में केस दर्ज किए। पुलिस की इस कार्रवाई से दिनभर अपराधियों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि आईपीएस दीपक गहलावत के मार्गदर्शन में जिला पुलिस ने ऑपरेशन आक्रमण चलाया। इसके तहत एसपी और डीएसपी के नेतृत्व में गठित दस टीमों ने अलग-अलग जगहों पर दबिश दी। इन टीमों में 61 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे। इन टीमों ने तीन जुआ अधिनियम, तीन अवैध शराब बिक्री, दो मादक पदार्थ और दो सशस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किए।
विज्ञापन

जुआ अधिनियम के आरोपियों से 3360 रुपये, मादक पदार्थ अधिनियम के आरोपियों से 830 ग्राम गांजा, आबकारी अधिनियम के मामलों में तीन आरोपियों से 33 बोतल देसी शराब और शस्त्र अधिनियम के दो आरोपियों से दो देसी पिस्टल बरामद की गईं। इसके अलावा पुलिस टीमों ने तीन उद्घोषित अपराधियों को भी गुप्त सूचना के आधार पर धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिये...किस मामले में कौन हुआ गिरफ्तारी
1-जुआ अधिनियम: गोशाला मौहल्ला निवासी विजेंद्र, जतिन और गौरव को काबू किया गया।
2-मादक पदार्थ अधिनयम: वाल्मीकि बस्ती निवासी रजत और सुमित को गिरफ्तार किया गया।
3- आबकारी अधिनियम: कापसहेडा निवासी भरत, खेड़ी बत्तर निवासी सुखबीर और बास निवासी सूरत की गिरफ्तारी हुई।
4- उद्घोषित अपराधी: भांडवा निवासी राजकुमार, बाढड़ा निवासी रणधीर व सुखविंद्र को काबू किया।
जिले में अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है। अपराधी अपराध छोड़ दें या फिर जिला। अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस भविष्य में भी इस तरह की मुहिम लगातार चलाएगी। अवैध हथियार, मादक पदार्थ, शराब की अवैध बिक्री समेत अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर खुफिया नेटवर्क नजर रख रहा है।
दीपक गहलावत, एसपी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed