फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Police launched a search operation with the help of dog squad in Samaspur to crack down on drug smugglers

Charkhi Dadri News: नशा तस्करों पर कार्रवाई के लिए समसपुर में पुलिस ने डॉग स्क्वॉयड के साथ चलाया सर्च ऑपरेशन

Thu, 21 May 2026 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 21 May 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
Police launched a search operation with the help of dog squad in Samaspur to crack down on drug smugglers
चरखी दादरी। जिला पुलिस की ओर से नशा तस्करों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत वीरवार को डीएसपी कप्तान सिंह के नेतृत्व में सदर थाना प्रभारी सतबीर सिंह व उनकी टीम ने डॉग स्क्वॉयड के साथ गांव समसपुर में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान नशे के कारोबार में संलिप्त संदिग्ध व्यक्तियों के ठिकानों पर रेड कर गहनता से तलाशी ली गई।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने गांव के विभिन्न स्थानों, संदिग्ध मकानों, खाली प्लॉटों तथा अन्य चिन्हित स्थानों की गहनता से जांच की। तलाशी अभियान के दौरान डॉग स्क्वॉयड की सहायता से संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई।
विज्ञापन

डीएसपी कप्तान सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार के दिशा-निर्देशानुसार जिले में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की लत से बचाना पुलिस की प्राथमिकता है तथा नशा बेचने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गांव समसपुर में पुलिस की मौजूदगी लगातार बढ़ाई जा रही है तथा संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। गांव के प्रवेश एवं निकास मार्गों पर भी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि बाहरी असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया और अपील की कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा गांव में नशीले पदार्थों की बिक्री या सेवन किया जा रहा हो तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाएगी। ग्रामीणों ने भी पुलिस कार्रवाई का समर्थन करते हुए गांव को नशामुक्त बनाने में हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed