फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Police caught the fugitive after 20 months, court sent him to jail

Charkhi Dadri News: पुलिस ने 20 माह बाद दबोचा भगोड़ा, न्यायालय ने भेजा जेल

Mon, 23 Jun 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 23 Jun 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Police caught the fugitive after 20 months, court sent him to jail
जेल जाने से पहले दादरी स्पेशल स्टाफ की गिरफ्त में भगोड़ा सुनील।
चरखी दादरी। 20 माह पहले भगोड़ा घोषित किए गए झज्जर जिले के बादली निवासी सुनील को दादरी स्पेशल स्टाफ ने गिरफ्तार कर लिया। सुनील को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया और न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि जेएमआईसी सुमित कालोन की कोर्ट ने सुनील को कोर्ट में उपस्थिति दर्ज करवाने के लिए 30 दिन का समय दिया था, लेकिन आरोपी कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ। इसके बाद न्यायालय ने 16 अक्तूबर 2023 को उसे उद्घोषित करार दे दिया था। वहीं, कोर्ट के आदेश पर बौंदकलां पुलिस थाने में उसके खिलाफ केस भी दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने आरोपी सुनील को गिरफ्तार करने के लिए उसके ठिकानों पर कई बार रेड की, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं लगा। अब हेड कांस्टेबल ओमबीर की टीम ने आरोपी को सोनीपत के गांव नांगल कलां से गिरफ्तार किया। रविवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया और न्यायालय के आदेश अनुसार उसे पुलिस ने जेल भेज दिया। वहीं, आरोपी पर सोनीपत के गोहाना में भी धोखाधड़ी का केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed