{"_id":"65aeb2232eb5f8f043059d09","slug":"police-arrested-two-more-accused-in-illegal-arms-smuggling-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-12513-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: अवैध हथियार तस्करी में पुलिस ने दो आरोपी और दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: अवैध हथियार तस्करी में पुलिस ने दो आरोपी और दबोचे
Mon, 22 Jan 2024 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 22 Jan 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। बाढड़ा थाना पुलिस टीम ने मध्यप्रदेश निवासी अवैध हथियार आपूर्तिकर्ता को गिरफ्तार कर एक नाबालिग को भी संरक्षण में ले लिया। पुलिस 16 जनवरी को भी दो लोगों को दबोच चुकी है। अदालत में पेश करने के बाद तीन आरोपियों को जेल और नाबालिग होने के कारण चौथे आरोपी को बाल सुधार गृह फरीदाबाद भेजा गया है।
पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि बाढड़ा थाने के एएसआई विशाल सिंह की टीम ने 16 जनवरी को बाढड़ा में लोहारू रोड से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें शामिल अवैध हथियार आपूर्तिकर्ता मानकावास निवासी अमित उर्फ गांधी के पास से दो और भिवानी के सुरपुरा कलां निवासी विकास को अमित उर्फ गांधी विकास के पास से एक अवैध पिस्तौल बरामद हुई थी। उनसे बरामद हथियार और बोलेरो को कब्जे में लेकर पुलिस ने उनके खिलाफ बाढड़ा थाने में शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया था।
अब पुलिस टीम ने जिला काकनार मध्यप्रदेश के ग्राम पचौरा निवासी दीप सिंह को काबू किया है। दीप ने ही अमित उर्फ गांधी को अवैध हथियार दिलवाया था। इस सौदे में शामिल एक नाबालिग को भी पुलिस ने अभिरक्षा में लेकर अदालत में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर उसे बाल सुधार गृह फरीदाबाद भेजा गया है।