फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Police arrested two accused in the murder case of a youth

Charkhi Dadri News: युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

Tue, 18 Nov 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 18 Nov 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Police arrested two accused in the murder case of a youth
चरखी दादरी। शहर के कबीर नगर निवासी प्रिंस नामक युवक की 8 नवंबर को गांव मोड़ी में पिटाई के बाद इलाज के दौरान 15 नवंबर को मौत हो गई। मामले में झोझू कलां थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान गांव मोड़ी निवासी सेठी उर्फ सूरज और गांव मकड़ानी निवासी शेखू उर्फ अभिषेक के रूप में की गई है। पुलिस ने दोनों को सोमवार को न्यायालय में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार के अनुसार, 8 नवंबर को पुलिस को रोहतक पीजीआई से सूचना मिली कि दादरी के कबीर नगर निवासी प्रिंस को गंभीर रूप से घायल किया गया है। इसके बाद पुलिस ने 9 नवंबर को रोहतक पीजीआई जाकर घायल प्रिंस का बयान लिया।
विज्ञापन

प्रिंस ने बताया कि वह मजदूरी करता था और उसकी इंस्टाग्राम पर सेठी से कहासुनी चल रही थी। उसी दिन सेठी ने उसे गांव मोड़ी में बातचीत करने के बहाने बुलाया।प्रिंस ने बताया कि वह अपने जीजा के साथ गांव मोड़ी के बस अड्डे पर पहुंचा, जहां सेठी और उसके 7-8 दोस्त बाइक पर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हुई। जब प्रिंस अपनी जीजा की कार में वापस जा रहा था, तो सेठी और उसके साथियों ने लाठी-डंडों से बुरी तरह पिटाई कर दी। प्रिंस का इलाज रोहतक के एक निजी अस्पताल में चल रहा था, लेकिन 15 नवंबर को उसकी मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया।

झोझू कलां थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश ने रविवार को गांव मोड़ी निवासी आरोपी सेठी उर्फ सूरज और गांव मकड़ानी निवासी शेखू उर्फ अभिषेक को मकड़ानी से बलकरा रोड से नियमानुसार गिरफ्तार किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed