फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Police arrested the accused of setting fire to the person's house in enmity

रंजिश में व्यक्ति के घर के आग लगाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Police arrested the accused of setting fire to the person's house in enmity
बौंदकलां। निमड़ी निवासी एक व्यक्ति के घर में करीब 37 दिन पहले लगी आग की गुत्थी को बौंदकलां थाना पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में निमड़ी निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि होली पर हुए विवाद को लेकर उन्होंने रंजिशन आग लगाई थी।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि निमड़ी निवासी राहुल ने बौंदकलां थाना पुलिस को एक शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि गत 18 मार्च को वो परिवार समेत रोहतक जा रहा था। रास्ते में गांव निवासी एक व्यक्ति का फोन आया और उसने घर पर आग लगी होने की जानकारी दी। राहुल ने बताया कि इसके बाद वो घर पहुंचा तो आग की लपटें उठती मिलीं। आग से उसके घर में रखे दस्तावेज समेत गहने और अन्य सामान जलकर राख हो गया। वहीं, पुलिस शिकायत में राहुल ने गांव निवासी तीन लोगों पर संदेह जाहिर किया था। प्रवक्ता ने बताया कि बौंदकलां थाना पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए निमड़ी निवासी जितेंद्र को गिरफ्तार किया है। उसे कोर्ट में पेश कर पुलिस ने एक दिन के रिमांड पर लिया। पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि होली के दिन उनका झगड़ा हो गया था और राहुल ने मेरे बड़े भाई को चोटें मारी थीं। इसी का बदला लेने के लिए उन्होंने आग लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed