{"_id":"609d6ad48ebc3eadcc668392","slug":"police-arrested-20-accused-for-selling-liquor-in-mobile-light-and-back-gate-of-liquor-shop-in-lockdown-charkhidadri-news-rtk608376661","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में शराब ठेका के पिछले गेट से लेकर खेत में बैठकर मोबाइल की रोशनी में बेची शराब, पुलिस ने पकड़े 20 आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में शराब ठेका के पिछले गेट से लेकर खेत में बैठकर मोबाइल की रोशनी में बेची शराब, पुलिस ने पकड़े 20 आरोपी
विज्ञापन
चरखी दादरी। लॉकडाउन में शराब की अवैध बिक्री के लगातार मामले सामने आ रहे हैं। जिले का शराब माफिया न केवल गुपचुप तरीके से मनमाफिक तय दामों पर न केवल शराब की अवैध बिक्री कर रहा है, बल्कि दूसरों राज्यों में भी शराब सप्लाई करने की जुगत में है। पाबंदी के बावजूद कोई शराब ठेका के पिछले गेट से तो कोई खेत में बैठकर मोबाइल की रोशनी में शराब की अवैध बिक्री करता पकड़ा गया है। लॉकडाउन के दौरान पुलिस ने शराब की अवैध बिक्री के 17 मामले दर्ज किए हैं, जिनमें 4444 बोतलें शराब बरामद हुई हैं।
शराब की अवैध बिक्री करने वालों तक पहुंचने में पुलिस का मुखबिर नेटवर्क पर सटीक काम कर रहा है। लॉकडाउन में पुलिस अंतरराज्यीय शराब तस्करी के मामले का भंड़ाफोड़ कर 290 पेटी शराब बरामद कर चुकी है। शराब माफिया ने पुलिस को गच्चा देने के लिए तस्करी में न केवल कंटेनर का इस्तेमाल किया, बल्कि शराब की पेटियों के ऊपर टी-शर्ट से भरे गत्ते के कार्टून भी रख दिए, ताकि जांच के लिए रुकवाने पर पुलिस को शक न हो। अवैध शराब की इस खेप को पुलिस ने सटीक मुखबरी के चलते जिले से बाहर भी नहीं निकलने दिया, जबकि इसकी गुजरात डिलिवरी की जानी थी। इसके अलावा जिला पुलिस शहर की कबीर बस्ती और वाल्मीकि नगर से अवैध शराब बिक्री के लगातार मामले पकड़ चुकी है।
जानिए.....सिटी थाने पर सबसे से ज्यादा 7 केस दर्ज
थाना एफआईआर गिरफ्तारी बरामद शराब
सिटी दादरी 7 7 823 बोतलें
सदर दादरी 2 3 30 बोतलें
झोझूकलां 1 3 3480 बोतलें
बाढड़ा 6 6 57 बोतलें
बौंदकलां 1 1 54 बोतलें
नांधा में शराब की बिक्री पर सील किया गया शराब ठेका
बाढड़ा थाना क्षेत्र के गांव नांधा में शराब ठेका पर पाबंदी के बावजूद शराब की बिक्री होने की सूचना पर पुलिस टीम कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची थी। वहां पिछले गेट से सेल्समैन शराब की अवैध बिक्री करता मिला। पुलिस ने न केवल उक्त सेल्समैन को गिरफ्तार किया, बल्कि आबकारी विभाग की टीम को सूचित कर मौके पर बुलाया। शराब ठेके को टीम ने सील किया और अब तक जिले में एक ही शराब ठेका सील किया गया है।
विज्ञापन
लॉकडाउन में अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए पुलिस प्रयासरत है। लगातार आरोपियों को गिरफ्तार कर हमारी टीमें शराब की बरामदगी कर रही हैं। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस कार्रवाई के लिए पहुंच रही है। कुछ बड़ी खेप भी हमारी टीमों ने पकड़ी है।
- विनोद कुमार, एसपी