फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   police arrested 1782 in one year

Charkhi Dadri News: एक साल में पुलिस ने 1565 मामले दर्ज कर 1782 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Wed, 01 Jan 2025 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 01 Jan 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
police arrested 1782 in one year
- जघन्य अपराधों में शामिल 222 आरोपियों को भेजा सलाखों के पीछे, नशा तस्करों से एक हजार किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। पिछले एक साल में जिला पुलिस का डंडा अपराधियों पर चला है। इस समय अवधि में जिले के 7 पुलिस थानों में 1565 मामले दर्ज हुए और इनमें 1782 आरोपियों को काबू कर सलाखों के पीछे भेजा गया है। इनमें जघन्य अपराधों में शामिल 222 आरोपी भी शामिल हैं। उनके कब्जे से 8 पिस्तौल, 37 कारतूस व 6 मैगजीन बरामद की गई।

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि एक जनवरी से 31 दिसंबर 2024 तक नशा तस्करों, शराब तस्करों, अवैध हथियार रखने वालों व अन्य संगीन वारदात के मामलों में वांछित आरोपियों को दादरी पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। अवैध हथियार रखने वालों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 49 अभियोग दर्ज करके 102 आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 46 पिस्टल, 3 रिवॉल्वर, 3 गन, 183 कारतूस, 12 मैगजीन बरामद की गईं।
विज्ञापन

इसी प्रकार, मादक पदार्थ तस्करों पर कार्रवाई करते हुए पिछले एक साल में 36 अभियोग दर्ज कर 59 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 9.661 किलोग्राम चरस, 5.970 किलोग्राम गांजा, 4.932 किलोग्राम अफीम, 113.3 ग्राम हेरोइन, 44.673 किलोग्राम चूरापोस्त व 1,32,000 रुपये बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



- शराब की अवैध बिक्री करते 140 लोग पकड़े
आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए जिला पुलिस ने 107 अभियोग दर्ज करके 142 आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 2103 बोतल अंग्रेजी शराब, 10626 बोतल देसी शराब, 1089 बोतल बियर और 360 लीटर लहन बरामद की गई है।

- 82 जुआरी पकड़े, 2.78 लाख बरामद
जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए जिला पुलिस ने जुआ समेत सट्टा खेलने व लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 49 मामले दर्ज किए। इन मामलों में 82 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उनसे 2,78,635 रुपये बरामद किए गए।

- 110 चोर भी चढ़े पुलिस के हत्थे
जिला पुलिस ने चोरी की वारदात को ट्रेस करते हुए 110 आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनसे 15 दोपहिया व 5 चार पहिया वाहन समेत मोबाइल, सोना-चांदी के जेवरात, नकदी, नोजल पाइप, इन्वर्टर-बैटरी व अन्य सामान बरामद किया गया। बरामद हुए सामान की कीमत 56.77 लाख रुपये है। पिछले एक साल में खेतों से कृषि उपकरण चोरी करने वाला एक गिरोह भी पुलिस के हत्थे चढ़ा।

- साइबर अपराध की 20 वारदात सुलझाईं, 65 आरोपी गिरफ्तार
साइबर अपराधियों पर नकेल कसते हुए दादरी जिला पुलिस वर्ष 2024 में 20 वारदात सुलझाईं और इनमें 65 आरोपियों को काबू किया गया। इनमें से 55 आरोपी बिहार, राजस्थान, मध्य-प्रदेश, उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। उनसे पुलिस ने 1.08 लाख रुपये, 48 मोबाइल, 77 सिम, 54 एटीएम, 7 लैपटॉप, 2 वाईफाई मॉडम, एक कंप्यूटर, 46 पासबुक व चेकबुक और एक गाड़ी बरामद की। वहीं, 1930 पर कॉल करके 1,38,50,998 रुपये की राशि होल्ड करवाई और 95,43,129 रुपये पीड़ितों को वापस हुए।


वर्सन:
अपराधी अपराध छोड़ दें या फिर जिला। मादक पदार्थ तस्करों और अवैध हथियार रखने वालों समेत अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल लोगों को पुलिस कार्रवाई करेगी। सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं।

-अर्श वर्मा, एसपी, चरखी दादरी

फोटो 08
जिला पुलिस के हत्थे चढ़ा साइबर अपराध करने वाला गिरोह। फाइल फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed