फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Pole-line shifting work will be completed

Charkhi Dadri News: आरओबी के लिए 20 दिन में पूरा होगा पोल-लाइन शिफ्टिंग का काम

Tue, 04 Feb 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 04 Feb 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Pole-line shifting work will be completed
चरखी दादरी में रोहतक रोड स्थित रेलवे फाटक पर आरओबी का निर्माण होना है। 
चरखी दादरी। शहर के रोहतक फाटक पर बनने वाले ओवरब्रिज के लिए बिजली निगम 105 पोल और 9 किलोमीटर लंबी बिजली लाइन शिफ्ट कर रहा है। अगले 20 दिन में यह काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद लोक निर्माण विभाग अपने हिस्से का काम शुरू करेगा। बिजली निगम के पोल और लाइन शिफ्ट करने पर 3.32 करोड़ रुपये लागत आएगी।
विज्ञापन

रोहतक रोड पर लोक निर्माण विभाग की ओर से ओवरब्रिज बनाया जाना है। सबसे पहले साइट के बीच में पड़ने वाले बिजली पोल और तारों को शिफ्ट करवाकर दूसरी जगह पर लगाया जा रहा है। बिजली निगम ने पिछले एक सप्ताह से यह काम शुरू किया हुआ है। 25 फरवरी से पहले यह काम पूरा कर दिया जाएगा। सुबह से शाम तक अलग-अलग टीमें पोल और लाइन शिफ्ट कर रही हैं।
विज्ञापन

दरअसल, शहर के रोहतक रोड स्थित रेलवे फाटक पर बनने वाले ओवरब्रिज के निर्माण पर 78 करोड़ रुपये लागत आनी है। यह राशि विभागों से उनके कामों का एस्टीमेट लेने के बाद तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सर्वप्रथम लोक निर्माण विभाग ने बिजली निगम से काम शुरू कराया है। इसके लिए एस्टीमेट के अनुसार बिजली निगम को शिफ्टिंग कार्य के लिए 3.32 करोड़ रुपये की राशि दी गई थी। बजट राशि मिलते ही बिजली निगम ने काम शुरू करवा दिया है। ओवरब्रिज निर्माण के लिए बिजली के खंभों के साथ हाईटेंशन तार हटाने जरूरी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed