{"_id":"6a553729724d505c4e029de8","slug":"pm-to-present-a-unique-gift-to-the-people-of-the-state-at-the-jind-rally-op-dhankar-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-157676-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद रैली में पीएम देंगे प्रदेश की जनता को नायाब सौगात : ओपी धनखड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद रैली में पीएम देंगे प्रदेश की जनता को नायाब सौगात : ओपी धनखड़
Tue, 14 Jul 2026 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
गांव धनासरी में श्रमायुक्त चंद्रपाल की माता के निधन पर शोक जताने पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय सचिव
- फोटो : 1
बाढड़ा। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि पंजाब में आप सरकार विकास के बजाय केवल सरकारी पैसे का दुरुपयोग कर रही है। पंजाब का कार्यकर्ता भाजपा की सरकार बनाने में सक्षम है। पड़ोसी राज्य में चुनाव प्रचार होगा तो कार्यकर्ताओं का दायित्व रहेगा कि वे भाजपा शासित राज्यों में संचालित जनकल्याणकारी नीतियों का वहां जाकर प्रचार करें। जींद रैली में पीएम नरेंद्र मोदी विकास के नए युग की शुरुआत करेंगे।
यह बात उन्होंने कस्बे में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए कही। उनके साथ भाजपा विधायक उमेद पातुवास भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व अन्य दलों में राष्ट्रहित की सोच रखने वाले बड़े नेता से लेकर छोटे कार्यकर्ता भाजपा में शामिल होकर आज समर्पित भावना से काम कर रहे हैं। कांग्रेस में जिस तरह हरियाणा में बंदरबांट हुआ वही माहौल आज पंजाब में है। पश्चिम बंगाल में जिस तरह भाजपा रिकॉर्ड बहुमत से सत्तासीन हुई वहीं टीएमसी में बिखराव हुआ यह साबित करता है ममता बनर्जी की मनमानी से आमजन परेशान व निजात पाने के लिए बेताब रहा था। जींद में पीएम के दौरे के प्रति जनता में उत्साह का माहौल बना हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भिवानी में नवनिर्मित पंडित नेकीराम शर्मा मेडिकल व नारनौल के पास गांव कोरियावास के मेडिकल कॉलेज का शुभारंभ करेंगे।
धनखड़ ने गांव धनासरी में प्रदेश के सहायक श्रम आयुक्त चंद्रपाल श्योराण की माता के निधन पर शोक प्रकट किया। उनके साथ भाजयूमो के पूर्व जिलाध्यक्ष मुनीश बडेसरा, संदीप जगरामबास, विकास धनखड़ आदि मौजूद रहे।