{"_id":"62ed52e8a0bb3e67591a603e","slug":"players-deprived-of-cash-prize-apply-till-31-to-get-the-amount-charkhidadri-news-hsr6385310155","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकद पुरस्कार से वंचित खिलाड़ी राशि पानेे के लिए 31 तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकद पुरस्कार से वंचित खिलाड़ी राशि पानेे के लिए 31 तक करें आवेदन
विज्ञापन
चरखी दादरी। साल 2009 से 2021 तक किसी कारणवश नकद पुरस्कार राशि के लिए आवेदन न कर पाने वाले खिलाड़ियों को जिला खेल एवं युवा विभाग ने एक और मौका दिया है। इसके लिए वो 31 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि के आधार पर नकद पुरस्कार राशि दी जाएगी।
जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी प्रीतम सिंह ने बताया कि जिस खिलाड़ी ने एक अप्रैल 2009 से लेकर 31 मार्च 2021 तक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल उपलब्धि हासिल की है, लेकिन वो किसी कारणवश नकद राशि के लिए आवेदन नहीं कर पाए थे। ऐसे खिलाड़ियों को विभाग की तरफ से एक और मौका दिया गया है। उन्होंने बताया कि 31 अगस्त के बाद किसी भी खिलाड़ी का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
- ये चाहिए दस्तावेज
खिलाड़ी को अपना आवेदन जमा करवाते समय जो उपलब्धियां हें उनका ब्योरा देना होगा। इसके अलावा स्पर्धाओं का प्रमाण पत्र, हरियाणा निवासी का प्रमाण पत्र और जन्म तिथि का प्रमाण पत्र देना होगा। आवेदन करते समय खिलाड़ी को अपने बैंक की पास बुक के पहले पेज की फोटो कॉपी, आधार कार्ड और पेन कार्ड भी साथ में संग्लन करने होंगे।