फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Pit dug to fix drinking water line leakage, jam condition remained throughout the day

Charkhi Dadri News: पेयजल लाइन लीकेज ठीक करने के लिए खोदा गड्ढा, दिनभर बनी रही जाम की स्थिति

Tue, 27 Jun 2023 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 27 Jun 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Pit dug to fix drinking water line leakage, jam condition remained throughout the day
रोहतक रोड फाटक के पास खोदे गए गड्ढे के पास से गुजरते दुपहिया वाहन चालक।
चरखी दादरी। पेयजल लाइन लीकेज ठीक करने के लिए रोहतक फाटक के समीप खोदे गए गड्ढे से सोमवार को दिनभर ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित रही। सुबह से शाम तक यहां 30 से अधिक बार जाम लगा जिसके चलते वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं लीकेज लाइन से निकला पानी मुख्य रोहतक मार्ग पर भर गया और इसकी निकासी के लिए विभागीय कर्मचारियों को पार्षदों की ओर से लगाया गया बांध भी तोड़ना पड़ा। बांध तोड़ने के चलते फिर से सीसीआई परिसर में पानी पहुंच गया।
विज्ञापन

दरअसल, रोहतक रोड के नीचे से गुजरने वाली 12 इंची पेयजल लाइन लीकेज हो गई। इसके चलते रविवार शाम ही विभागीय टीम लीकेज पेयजल लाइन को ठीक करने पहुंच गई। टीम ने करीब 10 बाई 10 आकार में रोड को जेसीबी से उखाड़ दिया। रविवार रातभर टीम लीकेज ठीक करने में जुटी रही, लेकिन बात नहीं बन पाई। इसके चलते सोमवार को भी सुबह से शाम तक यह कार्य जारी रहा। दूसरी ओर सड़क के आधे हिस्से से वाहनों का आवागमन बाधित रहा और दिनभर यहां जाम लगा रहा।
विज्ञापन

रोहतक रोड के वन-वे होने के चलते वाहनों की कतार रोहतक फाटक को पार कर गई और कुछ ट्रेनों को आउटर भी रुकवाया गया। वाहनों के निकलने के बाद ही फाटक बंद किया जा सका और इसके बाद ही ट्रेन स्टेशन तक पहुंच पाईं। दूसरी ओर शाम तक यहां तीस बार जाम लगा और इसके चलते सैकड़ों वाहन चालकों को दिक्कतें झेलनी पड़ी। हैरानी की बात ये रही की रेलवे जीआरपी चौकी का काेई जवान फाटक पर व्यवस्था बाने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बांध तोड़ने पर पार्षदों ने जताया ऐतराज
रोहतक रोड के पानी की निकासी के लिए विभागीय कर्मचारियों को सड़क किनारे बनाया गया बांध तोड़ना पड़ा। वहीं, विभाग के इस कदम से सीसीआई परिसर में फिर से पानी पहुंचना शुरू हो गया। वार्ड-एक से पार्षद जयसिंह लांबा व वार्ड दो से पार्षद मुनेश दहिया ने बांध तोड़ने व सीसीआई परिसर में पानी निकासी करने पर कड़ा ऐतराज जताया।



रविवार दोपहर अचानक पेयजल की मुख्य लाइन फट गई थी। रविवार को बारिश के चलते पेयजल लाइन ठीक नहीं करवा पाए। सोमवार शाम तक लाइन लीकेज ठीक करने का कार्य पूरा हो पाया।
-मनोज कुमार, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed