फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Person dies under suspicious circumstances, family members allege murder

संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Person dies under suspicious circumstances, family members allege murder
चरखी दादरी/बौंदकलां। गांव कोहलावास निवासी एक व्यक्ति की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने इस मामले में हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। इसके आधार पर बौंदकलां थाना पुलिस ने एक नामजद समेत दो अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान सूरजभान (50) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में कोहलावास निवासी सूरजभान के बेटे जितेंद्र ने बताया कि उसका पिता जनता कॉलेज दादरी में चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी था। रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे उसका पिता जयश्री में अपने दोस्त के यहां आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में गया था। देर रात दो व्यक्ति करीब दो बजे उसके पिता को घर के बाहर छोड़कर चले गए। बाइक की आवाज सुनकर वह घर से बाहर आया और अपने पिता को लड़खड़ाते देख नशे में होने की सोच चारपाई पर लेटा दिया। लेकिन सुबह जब मेरी मां चाय देने के लिए गई तो पिता अचेत मिले।
विज्ञापन

परिजन सूरजभान को दादरी सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मामले की सूचना मिलने पर बौंदकलां थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर मृतक का पोस्टमार्टम कराया। दूसरी और पुलिस ने परिजनों के आरोप को देखते हुए इस संबंध में जयश्री निवासी वेदप्रकाश समेत दो अन्य के खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर एक नामजद समेत दो अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही मामले में अगली कार्रवाई की जाएगी।
राधेश्याम, जांच अधिकारी एवं एएसआई, बौंदकलां थानस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed