फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   permission compulsory for road show

Charkhi Dadri News: रोड शो के लिए राजनीतिक दल और उम्मीदवार को लेनी होगी अनुमति

Mon, 19 Aug 2024 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 19 Aug 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
permission compulsory for road show
चुनाव आयोग के निर्देशानुसार रात 10 से सुबह छह बजे तक बंद रहेंगे लाउडस्पीकर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। विधानसभा चुनाव में प्रत्येक राजनैतिक पार्टी व उम्मीदवार को निर्वाचन आयोग के नियमों का पालन करना होगा। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में पारदर्शी व निष्पक्ष ढंग से चुनाव करवाए जाएंगे। ये बातें उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल नरवाल ने कहीं।
उपायुक्त ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल को कोई रैली या रोड शो का काफिला निकालना है तो उसकी अनुमति जिला प्रशासन से लेनी जरूरी है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि रोड शो का काफिला निकलता है तो उससे रोड जाम नहीं होना चाहिए। जहां पर अस्पताल व ट्राॅमा सेंटर होगा, वहां से कोई भी राजनीतिक पार्टी रोड शो का काफिला नहीं निकाल सकेगी। इसके अतिरिक्त रात 10 से सुबह छह बजे तक लाउडस्पीकर का प्रयोग नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता के दौरान राजनीतिक दलों की ओर से किसी भी रेस्ट हाउस, डाक बंगला और सरकारी मकान का प्रयोग नहीं किया जाएगा। इसके अतिरिक्त कोई भी राजनीतिक व्यक्ति अपने भाषण में जाति, धर्म से संबंधित शब्दों का प्रयोग नहीं कर सकेगा। राजनीतिक दल अपने बैनर पर मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा व चर्च के फोटो का प्रयोग भी नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- उम्मीदवार खर्च कर सकता है 40 लाख रुपये
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिला स्तर पर बनाई गई चुनाव खर्च निगरानी टीम उम्मीदवार के कार्यक्रमों पर नजर रखेगी। चुनावी कार्यक्रमों में उम्मीदवार आदर्श चुनाव आचार संहिता का ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन विभाग ने चुनावी खर्च का हिसाब-किताब रखने के लिए टेंट, भोजन, चाय, भोजन, वाहन, प्रचार सामग्री आदि सभी की दरें तय की हुई हैं। विधानसभा चुनाव में एक उम्मीदवार 40 लाख रुपये तक की राशि खर्च कर सकता है। उम्मीदवारों को अपने खर्चे का विवरण चुनाव कार्यालय में जमा करवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed