गांव जीतपुरा श्रीश्याम मंदिर से खाटू श्याम के लिए भक्तों का जत्था रवाना हुआ। रविवार को श्रीश्याम धाम मंदिर से खाटूश्याम के लिए मंदिर समिति अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह के नेतृत्व में जत्था रवाना हुआ।
महिलाएं व युवा रंग गुलाल उड़ाते हुए रवाना हुए। भक्त पांच मार्च को राजस्थान के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटूश्याम मंदिर में पहुंच कर पूजा कर अपने परिवार की कुशल क्षेम की कामना करेंगे। भक्त सुरेंद्र, अन्नू जीतपुरा, सुरेश श्योराण, नरेंद्र जाखड़, जयप्रकाश कादयान, जगदीश गहलावत व मनोज आदि ने बताया कि श्रीश्याम बाबा का होली पर्व पर विशेष उत्सव मनाया जाता है। गांव में स्थित मंदिर में प्रतिदिन सुबह- शाम भक्तों द्वारा मंदिर में पूजा की जाती है।