फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   People should take precautions to avoid cold wave

शीत लहर से बचने के लिए सावधानी बरतें लोग : मनदीप कौर

Tue, 02 Jan 2024 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 02 Jan 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
People should take precautions to avoid cold wave
चरखी दादरी। शीत लहर व अत्यधिक सर्दी के चलते शीत-घात से बचाव को लेकर सभी को सावधानी बरतने की जरूरत है। दिनचर्या में सतर्कता लाकर शीत घात व सर्द हवाओं से बचा जा सकता है। उपायुक्त मनदीप कौर ने जिला के लोगों से सावधानी रखने की अपील की है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा है कि कुछ दिनों से जिला में शीतलहर व कड़ाके की ठंड पड़ रही है और मौसम विभाग के अनुसार अलगे कुछ दिनों में ठंड बढ़ने के आसार हैं। ऐसे में थोड़ी सी सावधानी बरतकर शीत घात से बच सकते हैं। इसको लेकर सरकार की ओर से जारी एडवाइजरी के अनुसार नागरिकों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शीत-घात से बचने के लिए मौसम पूर्वानुमान के लिए रेडियो, टीवी, समाचार पत्र जैसे सभी मीडिया प्रकाशन का ध्यान रखें ताकि यह पता चल सके कि आगामी दिनों में शीत लहर की संभावना है या नहीं। सर्दियों लिए पर्याप्त कपड़ों का स्टॉक करें। घर में ठंडी हवा के प्रवेश रोकने के लिए दरवाजों और खिड़कियों को ठीक से बंद रखें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed