फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   People of 12 villages will get health services, CBC machines will start by next week

Charkhi Dadri News: 12 गांवों के लोगों को मिलेंगी स्वास्थ्य सेवाएं, अगले सप्ताह तक शुरू होंगी सीबीसी मशीनें

Thu, 21 Nov 2024 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 21 Nov 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
People of 12 villages will get health services, CBC machines will start by next week
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची सीबीसी मशीन।
चरखी दादरी। पीएचसी यानी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की सेवाओं का दायरा बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 12 सीबीसी मशीन भेजी हैं। अगले सप्ताह तक मशीनें इंस्टॉल कर दी जाएंगी। जिससे ग्रामीणों को गांव में ही स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन

विशेषज्ञों की मानें तो मशीनों के चालू होने के बाद वायरल बुखार या अन्य संक्रमण की जांच के लिए ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को नागरिक अस्पताल आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उनकी गांव के ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) पर सीबीसी (कंप्लीट ब्लड काउंट) जांच हो पाएगी।
विज्ञापन


बता दें कि स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय की तरफ से जिले के 12 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पहली बार सीबीसी जांच मशीनें पहुंची हैं। इस सप्ताह तक मशीनें पीएचसी में स्थापित की जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की माने तो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पहले लैब तकनीशियन नहीं थे। इसके चलते जांच की सुविधा मरीजों को नहीं मिल पा रही थी। केंद्रों में लैब तकनीशियन आने के बाद सीबीसी मशीनों की डिमांड की गई। अब विभाग की ओर से मशीन भेजी गई हैं। सीबीसी मशीन से प्लेटलेट्स, एचबी, डब्ल्यूबीसी, आरबीसी आदि की जांच आसानी से हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



करीब तीन लाख रुपये है एक मशीन की कीमत

मरीजों को सुविधा देने के लिए एक सीबीसी मशीन तीन लाख रुपये से खरीदी गई है। इस लिहाज से 12 स्वास्थ्य केंद्रों को मशीन मुहैया कराने के लिए करीब 36 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। हालांकि नागरिक अस्पताल के अलावा पिछले सीजन में स्वास्थ्य विभाग ने तीनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी सीबीसी मशीनें भेजी थीं। हवीं अगर कोई मरीज निजी लैब में सीबीसी जांच करवाता है तो उसे 150 से 200 रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं।




नियमित अंतराल पर मिल रहे डेंगू के केस



मौसम में बदलाव के चलते वायरल मरीजों की संख्या बढ़ रही है। वहीं, जिले में डेंगू के मामले भी लगातार मिल रहे हैं। पिछले डेढ़ माह की बात करें तो 90 केस मिल चुके हैं। अहम बात यह है कि शहर के मुकाबले गांव में इस बार डेंगू का प्रकोप ज्यादा बना हुआ है।


जानिये...जिले में क्या है स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति

शहर में नागरिक और मातृ-शिशु अस्पताल है। इसके अलावा बौंदकलां, गोपी और झोझूकलां में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। इनके अलावा 12 गांवों में स्वास्थ्य विभाग ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बना रखे हैं जबकि करीब 60 उपस्वास्थ्य केंद्र भी हैं।








सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए सीबीसी मशीन मिल गई हैं। अब कंपनी की ओर से इन्हें स्थापित किया जाना है। विभाग की ओर से इन्हें जल्द चालू करवाने का प्रयास रहेगा। अगले सप्ताह तक मशीनें चालू हो सकती हैं। विभाग कंपनियों के संपर्क में है और मशीनें इंस्टॉल होते ही शुरू की जाएंगी। राजवेंद्र मलिक, कार्यवाहक सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed