{"_id":"6306619b29d729250458b53a","slug":"people-in-the-age-group-of-18-44-are-not-taking-interest-in-getting-the-precautionary-dose-the-elderly-are-four-times-ahead-charkhidadri-news-hsr640039118","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्री-कॉशनरी डोज लगवाने में 18-44 आयुवर्ग के लोग नहीं ले रहे रुचि, बुजुर्ग चार गुना आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्री-कॉशनरी डोज लगवाने में 18-44 आयुवर्ग के लोग नहीं ले रहे रुचि, बुजुर्ग चार गुना आगे
विज्ञापन
चरखी दादरी। कोरोना के मामले जिले में लगातार बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद लोग प्रीकॉशन (एहतियाती डोज) लगवाने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। खासकर 18 से 44 आयुवर्ग तो यह डोज लगवाने में कतई रुचि नहीं ले रहा है। इस आयु वर्ग में अब तक महज 11 प्रतिशत ने ही वैक्सीन की प्री-कॉशनरी डोज लगवाई है। वहीं, 60 से अधिक आयु वर्ग की बात करें तो 44 प्रतिशत एहतियाती डोज लगवा चुके हैं।
अगस्त की अगर बात करें तो कोरोना का ग्राफ ऊपर गया है। इस माह के 23 दिनों की स्थिति देखें तो 358 नए केस मिले हैं। इस समय अवधि में 259 मरीजों ने कोरोना को हराया है। 31 जुलाई के आंकड़ों पर नजर डालें तो जिले में कोरोना के कुल 7551 मामले थे जो अब बढ़कर 7909 हो चुके हैं। 31 जुलाई तक जिले में 7386 मरीजों ने कोरोना को हराया था जबकि 20 सक्रिय केस थे। 24 अगस्त की सुबह तक की स्थिति देखें तो कोरोना को मात देने वालों की संख्या 7645 पहुंच चुकी है जबकि सक्रिय केस की संख्या भी बढ़कर 118 हो गई है। ऐसे में लोगों को प्री-कॉशनरी डोज लगवाने के लिए आगे आना चाहिए।
संवाददाता ने वैक्सीनेशन के आंकड़े खंगाले तो पता चला कि जिले में 110 प्रतिशत वैक्सीन की पहली और 109 प्रतिशत दूसरी डोज लगाई गई हैं। जिले के अलावा यहां अन्य जिलों या प्रदेश के लोगों का भी वैक्सीनेशन किया गया है। पहली दो डोज लगाने में प्रदेश के अलावा पूरे देश में नजीर पेश करने वाले दादरी जिले में प्री-कॉशनरी डोज लगाने की रफ्तार बेहद धीमी है। 18 आयु वर्ग से नीचे की अगर बात करें तो 30 हजार को कवर करने का लक्ष्य था। इनमें से 75 प्रतिशत ने पहली और 57 प्रतिशत ने दूसरी डोज लगवाई है। इसी प्रकार 12 से 14 आयु वर्ग की बात करें तो 21894 को कवर किया जाना है और इनमें से 55 प्रतिशत को पहली अैर 40 प्रतिशत को दूसरी डोज लगाई गई है। इन आंकड़ों में सुधार के लिए स्वास्थ्य विभाग ने स्पेशल टीकाकरण अभियान की योजना तैयार की है।
विज्ञापन
जानिये...किस कैटेगरी में क्या है प्री-कॉशनरी डोज की स्थिति
आयु वर्ग - डोज लगवाई
18-44 वर्ष -11 प्रतिशत
45-60 वर्ष- 23 प्रतिशत
60 वर्ष से अधिक- 44 प्रतिशत
( नोट:- जिले में 18 से अधिक आयु के 389449 लोग हैं।)
- कोविशील्ड और को-वैक्सीन की दो डोज के बाद लगवा सकते हैं कार्बिवैक्स
वैक्सीनेशन नोडल अधिकारी एवं डिप्टी सीएमओ डॉ. आशीष मान ने बताया कि जिले में पहले अगर कोई व्यक्ति कोविशील्ड या को-वैक्सीन की दो डोज लगवा चुका है तो वो प्री-कॉशनरी डोज में कोर्बिवैक्स भी लगवा सकता है। अब तक कोर्बिवैक्स 12 से 14 आयुवर्ग में लगाई जा रही थी।। हाल ही में इस संबंध में नए निर्देश मिले हैं।
हर रोज एक हजार लोगों को लग रही वैक्सीन, कई जिलों से दादरी आगे
दादरी जिले में वैक्सीनेशन की मौजूदा स्थिति देखें तो प्रतिदिन एक हजार लोगों को स्वास्थ्य विभाग कवर कर रहा है। यह आंकड़ा पहले की तुलना में कम है, लेकिन बावजूद इसके दादरी प्रदेश के कई जिलों से वैक्सीनेशन में आगे है। वैक्सीनेशन नोडल अधिकारी का कहना है कि इस कार्य को अब तेज किया जाएगा।
18 से 44 आयु वर्ग के लोगों ने सबसे कम प्री-कॉशनरी डोज लगवाई है। फिलहाल जिले में प्रतिदिन एक हजार लोग कवर किए जा रहे हैं और जल्द ही वैक्सीनेशन कार्य को हम और तेज कर देंगे।
डॉ. आशीष मान, डिप्टी सीएमओ एवं जिला वैक्सीनेशन प्रभारी