फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   People are not inclined towards paperless registry, only 4 tokens are issued.

Charkhi Dadri News: पेपरलेस रजिस्ट्री की ओर नहीं बढ़ रहा लोगों का रुझान, महज 4 टोकन कटे

Tue, 11 Nov 2025 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 11 Nov 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
People are not inclined towards paperless registry, only 4 tokens are issued.
दादरी के सरल केंद्र मेंं खाली पड़ा भूमि पंजीकरण काउंटर।
चरखी दादरी। हरियाणा सरकार की ओर से लोगों की सहुलियत के लिए पेपरलेस रजिस्ट्री की शुरुआत की गई है लेकिन विभिन्न कारणों के चलते फिलहाल यह प्रक्रिया सही तरीके से सिरे नहीं चढ़ पा रही है। सोमवार को केवल चार टोकन कटे, इनमें डीड के टोकन भी शामिल रहे।
विज्ञापन

पहले सॉफ्टवेयर में तकनीकी खामियों व सर्वर धीमी गति से चलने के कारण नवंबर माह में दादरी जिला में सोमवार तक केवल जमीनों की 10 रजिस्ट्री ही हो सकी हैं। राजस्व विभाग की ओर से सॉफ्टवेयर को अपडेट करने के बाद सोमवार को फिर से रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू हुई। वहीं दूसरी तरफ सरल केंद्र में भी भूमि पंजीकरण खिड़की पर वीरानी छाई रही। बता दें कि अक्तूबर माह तक दादरी जिला में हर रोज 40 से 50 रजिस्ट्री होती थी और लोगों की भीड़ लगी रहती थी। लेकिन पेपरलैस रजिस्ट्री की व्यवस्था शुरू होने के बाद सरल केंद्र में इक्का-दुक्का लोग ही भूमि पंजीकरण के काउंटर पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed