{"_id":"658e99b237a6744223093f9c","slug":"pending-deaths-and-3-fard-badar-were-approved-by-forging-signature-of-deputy-tehsildar-in-dadri-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dadri: उप तहसीलदार के फर्जी हस्ताक्षर कर 36 लंबित इंतकाल और 3 फर्द बदर की मंजूर, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dadri: उप तहसीलदार के फर्जी हस्ताक्षर कर 36 लंबित इंतकाल और 3 फर्द बदर की मंजूर, केस दर्ज
Fri, 29 Dec 2023 03:34 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 29 Dec 2023 03:34 PM IST
सार
उप तहसीलदार अंकित ने तहसीलदार का एक शिकायत दी थी। इसमें बताया गया था कि वो करीब चार माह तक दादरी में उप-तहसीलदार के तौर पर कार्यरत रहे। तब उनके समय मे हलका दादरी प्रथम के जो भी रिक्त इंतकाल नंबर थे, उन पर पुरानी तिथि में उनके फर्जी हस्ताक्षर कर पास कर दिया गया।
विज्ञापन
दादरी थाना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चरखी दादरी में उप-तहसीलदार के फर्जी हस्ताक्षर 36 लंबित इंतकाल और 3 फर्द बदर मंजूर करने का मामला सामने आया है। फर्जीवाड़ा कर्मचारियों की ओर से किया गया है और तहसीलदार ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत सौंपी है। आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद दादरी सिटी थाना पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
दादरी सिटी थाना प्रभारी एसआई राजकुमार ने बताया कि तहसीलदार कर्णव लाकड़ा की ओर से उन्हें एक शिकायत मिली थी। इसमें फर्जीवाड़ा कर इंतकाल और फर्द बदर मंजूर करने का आरोप लगाया था। एसआई राजकुमार ने बताया कि दादरी आर्थिक अपराध शाखा ने मामले की जांच की और जांच रिपोर्ट के आधार पर सिटी थाना में इस संबंध में धारा 120-बी, 419 व 420 के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
दरअसल, उप तहसीलदार अंकित ने तहसीलदार का एक शिकायत दी थी। इसमें बताया गया था कि वो करीब चार माह तक दादरी में उप-तहसीलदार के तौर पर कार्यरत रहे। तब उनके समय मे हलका दादरी प्रथम के जो भी रिक्त इंतकाल नंबर थे, उन पर पुरानी तिथि में उनके फर्जी हस्ताक्षर कर पास कर दिया गया। ऐसे 36 इंतकाल व 3 फर्द बदर हैं जो उनके फर्जी हस्ताक्षर करके मंजूर किए गए।
विज्ञापन
इनकी भूमिका पर संदेह
तहसीलदार को लिखे पत्र में उप तहसीलदार अंकित ने फर्जीवाड़ा में पटवारी, हलका कंप्यूटर ऑपरेटर और हलका कानूनगो की भूमिका संदेहजनक बताते हुए मामले की जांच करवाने की मांग की थी। ये रिपोर्ट बाकयदा उपायुक्त कार्यालय में भी पहुंची थी।
इन इंतकाल और बदर में हुआ फर्जीवाड़ा
दादरी हलका प्रथम के इंतकाल नंबर 39401, 39593, 39594, 39595, 39596, 39597, 39598, 29599, 39600, 39708, 39723, 39732, 39734, 39748, 39764, 39770, 39772, 39773, 39774, 39778, 39783, 39817, 39857, 39858, 39859, 39860, 39861, 39862, 39863, 39864, 39865, 39866, 39867, 39868, 39869, 39963 में फर्जीवाड़ा किया गया। वहीं, फर्द बदर नंबर 3, 5 व 255 में भी फर्जीवाड़ा हुआ है।
अधिकारी के अनुसार
आर्थिक अपराध शाखा की जांच रिपोर्ट के आधार पर इस संबंध में केस दर्ज किया गया है। अब सिटी थाना पुलिस ये पता लगाएगी कि फर्जीवाड़ा में कौन-कौन शामिल रहा और किसकी क्या भूमिका रही। सिटी थाना पुलिस टीम ने भी जांच शुरू कर दी है। -राजकुमार, एसआई एवं एसएचओ, सिटी थाना।