फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Pending consolidation work in 66 villages of the state will be completed soon: Dushyant Chautala

प्रदेश के 66 गांवों में लंबित चकबंदी कार्य जल्द होगा पूरा : दुष्यंत चौटाला

Thu, 14 Dec 2023 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 14 Dec 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Pending consolidation work in 66 villages of the state will be completed soon: Dushyant Chautala
सौंप गांव में जनसभा को संबोधित करते उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला।
चरखी दादरी। प्रदेश के 66 गांवों में लंबित पड़े चकबंदी कार्य को जल्द पूरा करवाया जाएगा। इसके लिए अनुबंध आधार पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भर्ती करने का निर्णय लिया गया है। सरकार की ओर से इसकी अनुमति देकर उपायुक्त को भर्ती प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया है। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जिले के विभिन्न गांवों में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लोगों की समस्याएं सुनने के बाद ये बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चार साल पहले प्रदेश सरकार के गठन के समय 125 गांवों की चकबंदी का कार्य लंबित था। सरकार के प्रयासों से अब यह संख्या 66 से कम रह गई है। उन्होंने कहा कि लगभग 20 सालों से चकबंदी विभाग में भर्ती नहीं होने के कारण कार्य में परेशानी आ रही थी। जिसके समाधान के लिए सरकार ने सेवानिवृत कर्मचारियों को अनुबंध पर भर्ती करने की अनुमति दे दी है। अब उपायुक्त की ओर से जल्द भर्ती प्रक्रिया को पूरा करवाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लाल डोरा की रजिस्ट्री के मामले में सरकार ने एक पोर्टल शुरू किया है, जिसपर कोई भी संबंधित शिकायत दर्ज कर सकता है। अभी तक प्रदेश में लगभग 5 लाख रजिस्ट्रियां लाल डोरे के अंदर हुई हैं। शिकायत निवारण का काम पूरा होते हुए बाकी बची हुई रजिस्ट्रियां भी कर दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि जिन लोगों की लाल डोरा से संबंधित जमीन को लेकर शिकायत है वे तुरंत पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करवा दें ताकि उनकी शिकायत का समाधान हो। इस कार्य के लिए जिले में उपायुक्त को नोडल अधिकारी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ग्रामीणों को विकास कार्याें के लिए चक्कर लगाने की नहीं जरूरत
दादरी विधानसभा के अटेला नया में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि ग्रामीण को अब विकास कार्यों के लिए कहीं चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। ग्राम दर्शन पोर्टल पर अपनी समस्या और मांग दर्ज की जा सकती है।

- बिगोवा और सौंप के लिए की ये घोषणा
उपमुख्यमंत्री ने बिगोवा गांव में अतिरिक्त पानी स्टोरेज टैंक बनवाने, गांव ज्ञान केंद्र और सामुदायिक केंद्र बनवाने की घोषणा की। इसके अलावा सौंप गांव में कम्यूनिटी सेंटर बनाने, अतिरिक्त पानी स्टोरेज टैंक बनाने, गांव के बचे हुए हिस्से में पाइपलाइन बिछाने, पानी का टैंकर देने, मंदिर परिसर में बड़ा हाॅल और व्यायामशाला बनाने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed