फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   pecial commandos deployed at checkpoints

Charkhi Dadri News: आपराधिक गतिविधियों पर लगेगी रोक, शहर के नाकों पर तैनात किए कमांडो

Wed, 30 Apr 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 30 Apr 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
pecial commandos deployed at checkpoints
चरखी दादरी के रेलवे स्टेशन पर जांच करते कमांडो टीम और डॉग स्क्वाड।
चरखी दादरी। पुलिस नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह मुस्तैद है और अब शहर की सुरक्षा के लिए नाकों पर स्पेशल कमांडो तैनात कर किए गए हैं। शहर में होने वाली आपराधिक गतिविधियों पर उनकी कड़ी नजर रहेगी और सूचना अनुसार तुरंत लगाम लगाई जाएगी।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा ने कहा कि हर नागरिक को सुरक्षित रखना पुलिस की प्राथमिकता है। कमांडो की तैनाती से न केवल अपराधों की रोकथाम होगी बल्कि आम लोगों का पुलिस पर विश्वास भी बढ़ेगा। विशेष कमांडो की तैनाती से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। मंगलवार को शहर के 10 पुलिस नाकों पर अतिरिक्त कमांडो तैनात किए गए। ये कमांडो संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे और बाहर से आने वाले नागरिकों और वाहनों की गहनता से जांच करेंगे और रिकॉर्ड तैयार करेंगे।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि कमांडो गश्त कर रहे हैं और पुलिस के अधिकारी भी उनकी मदद कर रहे। सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों को कमांडो के साथ समय-समय पर ड्यूटी चेक करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। इससे न केवल सुरक्षा व्यवस्था में सुधार होगा, बल्कि यह नागरिकों के मन में पुलिस के प्रति एक सकारात्मक छवि भी स्थापित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed