फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   patwari protested

Charkhi Dadri News: सोनीपत घटना के विरोध में पटवारी व कानूनगो एसोसिएशन ने बंद रखा काम

Sat, 07 Sep 2024 06:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 07 Sep 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
patwari protested
पीड़ित पटवारी के परिवार की सुरक्षा के लिए डीसी को सौंपा सरकार के नाम ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिला के समस्त पटवारी एवं कानूनगो ने शुक्रवार को द रेवेन्यू पटवारी एवं कानूनगो एसोसिएशन के आह्वान पर काम बंद रखा और सोनीपत में पटवारी के साथ हुई घटना पर रोष जताया। इसके साथ ही पटवारी की परिवार की सुरक्षा के लिए डीसी राहुल नरवाल को सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने बताया कि बुधवार को सोनीपत जिले में कार्यरत पटवारी ओमप्रकाश का कार्यालय जाते समय कुछ असामाजिक तत्वों ने अपहरण कर लिया और दो करोड़ रुपये की फिरौती की मांगी। बाद में आरोपियों ने 19 लाख रुपये फिरौती लेकर पटवारी को छोड़ दिया। इसके विरोध में जिले के समस्त कानूनगो ने काम बंद रखा और घटना पर विरोध जताया।
विज्ञापन

जिला के प्रधान कुलवीर सांगवान, तहसील दादरी प्रधान कुलवीर छिल्लर, तहसील दादरी उप प्रधान पवन फौगाट ने उपायुक्त राहुल नरवाल को सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने और डरे परिवार को सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं हुई तो राज्य कार्यकारिणी आगे की रणनीति तैयार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो - 13
सोनीपत घटना के विरोध में डीसी को ज्ञापन देते पटवारी। स्रोत : एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed