{"_id":"65a6dc6f833f730f34023a94","slug":"patwari-lawmen-extended-their-strike-for-two-more-days-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-12214-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पटवारी-कानूनगो ने दो दिन और बढ़ाई हड़ताल, आमजन बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पटवारी-कानूनगो ने दो दिन और बढ़ाई हड़ताल, आमजन बेहाल
Wed, 17 Jan 2024 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 17 Jan 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी में लघु सचिवालय के मुख्य गेट पर धरना देते पटवारी और कानूनगो।
चरखी दादरी। पटवारियों एवं कानूनगो ने मंगलवार को भी हड़ताल जारी रखी और सरकार के खिलाफ सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया और हड़ताल को 19 जनवरी तक बढ़ाने का ऐलान किया। दूसरी ओर पटवारियों के सीट न संभालने से लोगों को बेहद परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। पिछले करीब दस दिनों से लोगों के विभिन्न प्रकार के काम अटके हुए हैं।
जिला प्रधान कुलबीर सांगवान ने कहा कि धरने को 14 दिन बीत चुके हैं सरकार की तरफ से उनकी मांगों पर कोई सकारात्मक संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। अगर स्थिति ऐसी चलती रही तो एसोसिएशन इस धरने को अनिश्चितकालीन करने के लिए मजबूर होगी। मंगलवार को धरने को लिपिक एसोसिएशन के राज्य प्रधान विक्रांत तंवर ने समर्थन किया और अपने संबोधन में कहा कि सरकार को पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन की जायज मांगों को मानकर धरातल पर क्रियान्वयन करना चाहिए। राज्य भर के लिपिक एसोसिएशन पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के हर निर्णय का सम्मान करेगी और उनके हित की लड़ाई में सदैव साथ खड़ी मिलेगी।
लिपिक एसोसिएशन के जिला प्रधान प्रदीप सांगवान ने सरकार को चेताया कि कर्मचारियों के हितों के साथ खिलवाड़ कतई सहन नहीं किया जाएगा। धरने पर समर्थन देने के लिए कांग्रेसी नेता अनिल धनखड़, पूर्व विधायक जगजीत सांगवान, इनेलो नेता आनंद श्योराण, सरपंच एसोसिएशन दादरी ब्लॉक के प्रधान सुनील सरपंच रासीवास, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान कृष्ण ऊण, विजय लांबा, सर्व कर्मचारी संघ के वरिष्ठ उप-प्रधान यशपाल सांगवान, आशा वर्कर्स यूनियन की राज्य उप-प्रधान कमलेश भैरवी, जिला प्रधान प्रेमपति आदि पहुंचे। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष संजीव श्योरण, जिला सचिव प्रतीक जांघू, सह-सचिव जोगेंद्र कलकल उपस्थित रहे।