फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Parlour operators are calling women with advance booking

Charkhi Dadri News: महिलाओं को अग्रिम बुकिंग से बुला रहीं पार्लर संचालक

Sun, 20 Oct 2024 04:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 20 Oct 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
Parlour operators are calling women with advance booking
चरखी दादरी के ब्यूटी पार्लर में महिलाओं की भीड़।
चरखी दादरी। करवा चौथ पर्व के लिए शहर की महिलाएं जमकर खरीदारी कर रहीं हैं। सजने एवं संवरने के लिए ब्यूटी पार्लरों पर भीड़ बढ़ी है। इस कारण कई पार्लर संचालक अग्रिम बुकिंग से महिलाओं को बुला रहीं हैं। ब्यूटी पार्लर्स पर विभिन्न डिजाइनों में मेहंदी लगाने के अलग दर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

इस व्रत के लिए सुहागिन महिलाएं काफी उत्साहित नजर आ रहीं हैं। वह चूड़ियां और ज्वेलरी खरीदने के लिए दुकानों में पहुंच रहीं हैं। महिलाएं पर्व को यादगार बनाने के लिए आकर्षक उपहार भी खरीद रहीं हैं।
विज्ञापन

पार्लर संचालिका अनीता अरोड़ा ने बताया कि उनके पास एक माह पहले ही महिलाओं ने अग्रिम बुकिंग करवाई है। उन्होंने पर्व के लिए बजट के मुताबिक पैकेज बनाए हैं। शहर के मुख्य बाजारों में कॉस्मेटिक की दुकानों पर शृंगार सामग्री की खरीदारी के लिए महिलाओं को लंबा इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेहंदी के लिए लगाए अलग स्टॉल
कॉस्मेटिक की अधिकतर दुकानों पर मेहंदी लगाने के लिए स्टॉल लगाए गए हैं। जहां 300 से 1,100 रुपये तक डिजाइनों के रेट निर्धारित किए गए हैं। पर्व के लिए अधिकतर महिलाएं अरेबियन, चूड़ीदार, कावेरी और भरवा मेहंदी लगवा रहीं हैं।

ब्यूटी पार्लर संचालिकाओं ने निर्धारित कर रखे हैं पैकेज,
पूर्ण मार्केट स्थित अंबिका ब्यूटी पार्लर की संचालिका सरला सहरावत ने बताया कि उन्होंने महिलाओं के बजट के अनुसार पैकेज बनाए हैं। उन्होंने बताया कि 599 से 3,499 रुपये के पैकेज बनाए गए हैं। पहले पैकेज में फैसियल, ब्लीच, सिंपल हेयर कट, हैंडबॉक्स और हाफ लेग बॉक्स दिया जा रहा है। पार्लर में आने वाली महिलाएं अपने बजट के अनुसार ही खर्च कर रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed