फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Pandit Nehru advocated and got Shyokaran's death sentence pardoned

Charkhi Dadri News: पं. नेहरू ने पैरवी कर श्योकरण की फांसी की सजा करवाई थी माफ

Thu, 10 Aug 2023 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 10 Aug 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Pandit Nehru advocated and got Shyokaran's death sentence pardoned
गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण करते कमांडेंट श्योकरण सिंह।
चरखी दादरी। गांव अचीना निवासी और आजादी हिंद फौज में रहे कैप्टन श्योकरण सिंह ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस के साथ अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़ाई लड़ी। उन्हें दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के हाथों ताम्रपत्र भी सम्मान के रूप में मिला। श्योकरण सिंह ने एक साल मुल्तान जेल में बिताया।
विज्ञापन

श्योकरण सिंह की क्रांतिकारी गतिविधियों के चलते अंग्रेजी हुकूमत ने उनको फांसी की सजा सुनाई लेकिन पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उनकी कोर्ट में पैरवी की, जिसकी बदौलत वे रिहा हो गए। श्योकरण सिंह के बड़े बेटे नंबरदार उमेद सिंह ने बताया कि उनके पिता का जन्म 1916 में हुआ था। उन्होंने 1934 में दसवीं कक्षा पास की। बाद में 21 अक्तूबर 1943 को वे आजाद हिंदी फौज में भर्ती हुए। सुभाषचंद्र बोस के आह्वान पर सिंगापुर की चढ़ाई की और अंडमान निकोबार पर तिरंगा फहराया।
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानी श्योकरण सिंह अर्काना फ्रंट के कमांडर भी बने। अंग्रेजों की सरकार ने उन पर मुकदमा चलाया और फांसी की सजा सुना दी लेकिन पंडित जवाहरलाल नेहरू की कानूनी पैरवी की बदौलत वे रिहा हो गए। बाद में श्योकरण सिंह फौज से घर आ गये। फौज से आने के बाद उन्होंने प्रजामंडल के गठन से जुड़ी गतिविधियों में भाग लिया। पूर्व सीएम बनारसीदास गुप्ता के साथ काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इंदिरा गांधी के अलावा सूबे के दो सीएम से मिला सम्मान
श्योकरण सिंह को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के हाथों ताम्रपत्र मिला। पूर्व सीएम बंसीलाल व पूर्व सीएम देवीलाल ने भी उनको सम्मानित किया था। श्योकरण सिंह ने द्वितीय विश्व युद्ध और मैं शीर्षक से आत्मकथा भी लिखी। उनके तीन बेटे व चार बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed