फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Panchnad Chowk road will be constructed at a cost of 60 lakhs

Charkhi Dadri News: 60 लाख की लागत से होगा पंचनद चौक सड़क का निर्माण

Wed, 16 Aug 2023 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 16 Aug 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Panchnad Chowk road will be constructed at a cost of 60 lakhs
चरखी दादरी। लंबे समय से बदहाल पड़ी पंचनद चौक रोड के जल्द ही दिन बहुरेंगे। इसके पुनर्निर्माण के लिए नगर परिषद ने वर्क ऑर्डर जारी कर दिए हैं। करीब 60 लाख की लागत से सड़क का निर्माण होगा। इस माह के अंत तक एजेंसी निर्माण कार्य शुरू करवा सकती है। इसके बाद करीब दो हजार वाहन चालकों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


पंचनद चौक रंगीला हनुमान मंदिर क्षेत्र का दिल्ली-महेंद्रगढ़ रोड व कॉलेज रोड से जुड़ाव करता है। सड़क के दोनों हिस्सों के पुनर्निर्माण की दरकार है। इसे देखते हुए नगर परिषद ने दो चरण में एस्टिमेट तैयार किया था। एक चरण में पंचनद चौक से कॉलेज रोड चौक और दूसरे चरण में कॉलेज रोड चौक से लेकर स्टेडियम तक सड़क निर्माण का एस्टिमेट बनाया गया था। पहले चरण में पंचनद चौक से कॉलेज रोड चौक तक सड़क बनाई जाएगी। इसकी दूरी करीब 500 मीटर है। नगर परिषद अधिकारियों के अनुसार निर्माण कार्य शुरू करने के लिए एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी हो गए है।
विज्ञापन


तीन माह से से सड़क पर भरा सीवर का भरा दूषित पानी

पिछले करीब तीन माह से इस मार्ग पर सीवर लाइन का दूषित पानी भरा हुआ है और इसके चलते लोग यहां से आवागमन करने में कतरा रहे हैं। इतना ही नहीं उन्हें कॉलेज रोड चौक तक पहुंचने के लिए वाया गोशाला चौक व महेंद्रगढ़ चुंगी होते हुए गुजरना पड़ रहा है। ऐसे में 400 मीटर की दूरी 1200 मीटर की बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मई से पहले पूरा करना होगा सड़क का निर्माण
जिस एजेंसी ने सड़क निर्माण का ठेका लिया है उसके पास कार्य पूरा करने के लिए 9 माह का समय है। ऐसे में अगर अगस्त के अंत तक काम शुरू होता है तो अधिकतम मई से पहले इसका निर्माण पूरा हो जाएगा।


अंदरूनी मार्ग की सीवर लाइन भी क्षतिग्रस्त
शहर के इस अंदरूनी मार्ग की सीवर लाइन भी क्षतिग्रस्त है। इसके चलते बार-बार मैनहोल धंसने की समस्या भी बनी हुई थी। इस समस्या का स्थायी समाधान जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से किया जाना है।




पंचनद चौक रोड निर्माण के पहले चरण की टेंडर प्रक्रिया सिरे चढ़ चुकी है। 60 लाख की लागत से सड़क का निर्माण करवाया जाएगा। एजेंसी को इसके लिए वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया है।
सौहार्द शर्मा, जेई, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed