फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Panchayat elections: Only one thousand voters will be able to cast votes at one booth

पंचायत चुनाव: एक बूथ पर एक हजार मतदाता ही डाल सकेंगे वोट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Panchayat elections: Only one thousand voters will be able to cast votes at one booth
चरखी दादरी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त प्रीति ने सभी संबंधित अधिकारियों को निकट भविष्य में संभावित पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव की तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि सभी तैयारियां हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार ही की जाएं। किसी भी व्यवस्था में कोई कमी न रहे और तैयारियां समय पर पूरी हों। उपायुक्त ने कहा कि इस बार चुनाव आयोग के निर्देशानुसार एक मतदान बूथ 1000 मतदाताओं के लिए ही बनाया जाएगा। अगर वहां मतदाताओं की संख्या एक हजार से ज्यादा है तो दूसरा मतदान केंद्र बनाया जाए।
विज्ञापन

उपायुक्त द्वारा जारी निर्देशों में कहा गया है कि हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और संबंधित विभागों व अधिकारियों को जिलों में भी तैयारी करने के लिए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इसी को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा चुनाव तैयारियों के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले में उपलब्ध संसाधनों सहित अधिकारियों व कर्मचारियों का डाटा भी तैयार किया जाना है और सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को चुनाव के लिए प्रशिक्षित भी किया जाना है। उपायुक्त ने कहा कि आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार संबंधित आरओ व एआरओ को वार्डों के आरक्षण से संबंधित आदेशों के प्रति नामांकन से पूर्व उपलब्ध करवानी है। संबंधित अधिकारी सुनिश्चित कर लें कि जिले में चुनाव करवाने के लिए सामग्री, ईवीएम आदि पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हों। साथ ही सभी मतदान केंद्रों पर समुचित व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed