फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Panchayat did not pay electricity bill, Street lights have been closed for two years

पंचायत ने नहीं भरा बिजली बिल, बाढ़डा में दो साल से बंद है स्ट्रीट लाइटें

Tue, 16 Feb 2021 12:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Panchayat did not pay electricity bill, Street lights have been closed for two years
बाढ़डा कस्बे में दादरी रोड पर लगी स्ट्रीट लाइट - फोटो : CharkhiDadri
कस्बे में लगी स्ट्रीट लाइट दो साल से बंद पड़ी हैं। बिल अदायगी न करने पर बिजली निगम ने इनका कनेक्शन काटा था। बिल अदायगी के लिए ग्राम पंचायत के पास बजट नहीं है और दूसरी ओर शाम होते ही कस्बे की मुख्य सड़कों पर अंधेरा पसर जाता है। कस्बे के दुकानदारों ने बंद पड़ी लाइटों को चालू करवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

सरकार की ओर से कस्बे में करीब चार साल पहले स्ट्रीट लाइटें लगवाई गई थी। पंचायत के पास बजट न होने की वजह से इन लाइटों के बिजली बिल की अदायगी नहीं हो सकी। इस दौरान कुछ समय का बिजली बिल जमा करवा दिया गया था, लेकिन बाद में बिजली बिल राशि बढ़ती गई। स्ट्रीट लाइटों के बिल की बकाया राशि करीब पांच लाख से अधिक होने पर निगम ने कनेक्शन काट दिया। अब एक साल से स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। इससे शाम होते ही कस्बे में अंधेरा छा जाता है। कस्बे के दुकानदारों व राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारी कटार सिंह, राजबीर, बिजेंद्र, अजीत, नवीन आदि ने बताया कि प्रशासन से कस्बे की स्ट्रीट लाइटों को चालू करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत के पास बिजली बिल जमा करवाने के लिए बजट नहीं है। अगर सरकार पंचायत को ग्रांट दे, तो स्ट्रीट लाइटों के बकाया बिजली बिल का भुगतान किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश, सरपंच, बाढड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed