{"_id":"662395712d5f733880000947","slug":"painful-death-of-a-farmer-in-dadri-hand-stuck-in-machine-while-harvesting-wheat-body-turned-into-pieces-of-f-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादरी में किसान की दर्दनाक मौत: गेहूं निकालते समय मशीन में फंसा हाथ, मांस के टुकड़ों में तब्दील हुआ शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादरी में किसान की दर्दनाक मौत: गेहूं निकालते समय मशीन में फंसा हाथ, मांस के टुकड़ों में तब्दील हुआ शव
Sat, 20 Apr 2024 03:46 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 20 Apr 2024 03:46 PM IST
सार
दादरी में किसान का हाथ मशीन में फंसने से दर्दनाक हादसा हो गया।जिसके कारण किसान का शरीर मांस के लोथड़ों में तबदील हो गया। जानकारी के अनुसार किसान शुक्रवार रात को अपने खेत में मशीन से गेहूं निकलवा रहा था। बिजेंद्र दो भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
मृतक किसान
- फोटो : संवाद
विस्तार
दादरी के बाढड़ा क्षेत्र के गांव डालावास में शुक्रवार देर रात गेहूं निकलवा रहे एक किसान का हाथ मशीन में फंस गया। इसके कारण शरीर का पांव से ऊपर का हिस्सा मशीन में आने से मांस के लोथड़ों में तबदील हो गया। बाढड़ा थाना पुलिस ने शनिवार दोपहर दादरी सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने इस संबंध में 174 सीपीआरसी के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिजेंद्र (30) खेती करता था। शुक्रवार रात वह अपने खेत में मशीन से गेहूं निकलवा रहा था। उसी दौरान मशीन में उसका हाथ फंस गया और उसका शरीर मशीन में चले जाने से चिथड़ों में बदल गया। जब तक मशीन रोकी गई तब तक बिजेंद्र के केवल पांव ही बाहर बचे थे। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने मामले की जानकारी उसके परिजनों व पुलिस को दी।
विज्ञापन
बाढड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर दादरी सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां मृतक के परिजनों के पहुंचने पर कागजी कार्रवाई पूरी की गई और मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
बिजेंद्र पर मां-बाप व बच्चों की जिम्मेदारी
बिजेंद्र दो भाइयों में छोटा था। मां-बाप बिजेंद्र के साथ रहते हैं। बिजेंद्र के दो बेटियां हैं और एक डेढ़ साल का बेटा है। हादसे में बिजेंद्र की मौत होने से पत्नी- बच्चों व उसके माता- पिता का सहारा छिन गया है। अब परिवार में कमाने वाला व्यक्ति भी नहीं है।