{"_id":"64ea34d4ed98d2d7470071e6","slug":"paddy-transplanting-familys-young-man-threatened-on-instagram-charkhidadri-news-c-21-hsr1019-206325-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: धान रोपाई करने वाले परिवार के युवक को इंस्टाग्राम पर दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: धान रोपाई करने वाले परिवार के युवक को इंस्टाग्राम पर दी धमकी
Sat, 26 Aug 2023 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 26 Aug 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव चरखी में धान रोपाई मामले को लेकर उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस मामले में धान रोपाई करने वाले परिवार के युवक को इंस्टाग्राम के जरिये धमकी मिली है। युवक ने इसकी शिकायत सदर थाना पुलिस को दी है जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसपी कार्यालय में दी शिकायत में चरखी निवासी मोहित ने बताया कि उन्होंने अपने खेत में धान की फसल लगाई हुई है। इसे लेकर 10 अगस्त को उसकी इंस्टाग्राम आईडी पर एक युवक ने ऑडियो रिकॉर्डिंग भेजी। इसमें उक्त युवक ने उसे गाली व जान से मारने की धमकी दी। धमकी में आरोपी ने कहा कि चौक में उसका बहिष्कार किया गया है और अगर वह बाहर आया तो उसे जान से मार देगा। शिकायतकर्ता के अनुसार रिकॉर्डिंग में अन्य युवकों की आवाज भी है। पहले उसने परिजनों के कहने पर पुलिस को शिकायत नहीं दी। अब उसने एसपी कार्यालय में रिकॉर्डिंग पेश कर आरोपी पर कार्रवाई करने की मांग की है।
व्हाट्सएप ग्रुप व ऑडियो की जांच की भी मांग
मोहित ने बताया कि गांव में एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया हुआ है। इसमें धान बोने वाले लोगों को झूठे केस में फंसाया जा रहा है। उसने पुलिस से ऑडियो व व्हाट्ससएप ग्रुप की जांच कर आरोपियों पर उचित कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।