{"_id":"6171b31502d8971e20600dc2","slug":"oxygen-plant-starts-after-sample-report-is-correct-charkhidadri-news-hsr615029399","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैंपल रिपोर्ट सही आने पर ऑक्सीजन प्लांट शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैंपल रिपोर्ट सही आने पर ऑक्सीजन प्लांट शुरू
विज्ञापन
ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ करते सांसद धर्मबीर सिंह व मौजूद डीसी प्रदीप गोदारा।
- फोटो : CharkhiDadri
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। सिविल अस्पताल में तैयार ऑक्सीजन प्लांट की सैंपल रिपोर्ट रिपोर्ट सही आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इसमें ऑक्सीजन का उत्पादन शुरू कर दिया है। वीरवार को सांसद धर्मबीर सिंह ने प्लांट का शुभारंभ किया। प्लांट के निर्माण पर करीब एक करोड़ रुपये लागत आई है और यहां प्रतिदिन करीब एक मीट्रिक टन ऑक्सीजन तैयार होगी।
सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा है कि जिले में जो चिकित्सा सुविधाओं की कमी है, उनको सरकार के समक्ष उठाकर दूर करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोविड की रोकथाम में वैक्सीनेशन की अहम भूमिका रही है। यह प्रसन्नता की बात है कि जिले में वैक्सीनेशन की प्रगति सबसे बेहतर रही है। सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने सांसद को बताया कि यह ऑक्सीजन प्लांट पांच सौ एलपीएम क्षमता का है यानि कि एक मिनट में पांच सौ लीटर ऑक्सीजन की आपूर्ति कर सकता है। इसकी शुद्धता 93.83 प्रतिशत मापी गई है। इस अवसर पर जजपा प्रवक्ता ऋषिपाल उमरवास, उप सिविल सर्जन डॉ. नरेश कुमार, एसएमओ डॉ. अनीता गुलिया, डिप्टी सीएमओ डॉ. गौरव भारद्वाज, कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. संदीप सिंह, डॉ. अंकुर, जिला वैक्सीनेशन प्रभारी डॉ. आशीष मान, डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. सुनैना, संजय कुमार, लेखाकार भारतभूषण, उमेश सांगवान आदि उपस्थित रहे।
गुरुग्राम लैब में जांची गई प्लांट में तैयार ऑक्सीजन की गुणवत्ता
सिविल अस्पताल प्लांट में तैयार ऑक्सीजन की गुणवत्ता जांचने के लिए सैंपल गुरुग्राम भेजा गया था। वहां एक लैब में ऑक्सीजन की गुणवत्ता जांची गई जो 93.83 प्रतिशत पाई गई। डिप्टी सीएमओ डॉ. बताया कि करीब एक सप्ताह पहले ही प्लांट में तैयार ऑक्सीजन की गुणवत्ता रिपोर्ट आई है और अब प्लांट में ऑक्सीजन का उत्पादन शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
65 प्रतिशत लोगों को लग चुकी दूसरी डोज
उपायुक्त प्रदीप गोदारा ने बताया कि दादरी जिला में पहली डोज देने का लक्ष्य शत प्रतिशत पूरा हो चुका है और दूसरी डोज 65 प्रतिशत नागरिकों को दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि कोविड की तीसरी लहर को रोकने के लिए जिला में उपचार के समुचित प्रबंध किए गए हैं।
22 बेड जोड़े, 84 और जोड़ने की योजना
सीएमओ ने बताया कि प्लांट से फिलहाल अस्पताल के 22 बेड जोड़े गए हैं और 84 बेड और जोड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास प्रस्ताव भिजवाया गया है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में इस समय फिजिशियन, बाल रोग विशेषज्ञ, रेडियोलॉजिस्ट, ईएनटी डॉक्टर एवं मैटरनिटी सर्जन की आवश्यकता है। सांसद ने आश्वासन दिया कि स्पेशलिस्ट डॉक्टर दादरी अस्पताल को दिलवाए जाएंगे।