फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Overloding Issue

डीसी कैंप ऑफिस में रुपये का पैकेट पहुंचाने पर पीए सुरेश को हर माह मिलते थे 15 हजार रुपये

Wed, 31 Jul 2019 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
Overloding Issue
ओवरलोड वाहनों से वसूली मामले में गिरफ्तार तत्कालीन डीसी अजय तोमर के पीए सुरेश कुमार ने न्यायिक हिरासत में जाने से पहले वसूली की रकम डीसी तक पहुंचाने की बात कबूली है। रोहतक कोर्ट में पेश चार्जशीट में पीए सुरेश कुमार ने माना है कि डीसी तक पैकेट पहुंचाने के उसे हर माह आरटीए सहायक सचिव मनीष मदान से 15 हजार रुपये मिलते थे। वहीं, आरटीए सहायक सचिव ने भी डीसी, एडीसी और डीसी के पीए को वसूली की रकम का हिस्सा देने की बात मानी है।
विज्ञापन

चार्जशीट के अनुसार, पीए सुरेश कुमार ने बताया कि डीसी अजय सिंह तोमर मार्च 2018 से पहले चरखी दादरी के एडीसी थे। उनके पास आरटीए का चार्ज भी था। इसके बाद उन्हें पदोन्नति देकर डीसी चरखी दादरी बना दिया गया। सुरेश ने बताया कि डीसी अजय तोमर की आरटीए सहायक सचिव मनीष मदान से पहले से जान-पहचान थी। अजय तोमर ने ही उसे अपने कार्यालय में बुलाकर मनीष मदान के बारे में बताया था। सुरेश ने बताया कि डीसी ने मनीष से एक पैकेट लेकर उन तक पहुंचाने की बात कही थी। इसके बाद उसने मनीष से पैकेट लेकर कैंप कार्यालय में पहुंचाना शुरू कर दिया। सुरेश ने खुलासा किया कि आरटीए सहायक सचिव मनीष इस काम के बदले उसे 15 हजार रुपये प्रतिमाह देता था। मनीष मदान से उसकी ज्यादातर फोन पर बातचीत होती थी।
विज्ञापन

चार्जशीट में तत्कालीन आरटीए सहायक सचिव मनीष मदान ने भी कबूल किया है कि वह वसूल की गई रकम का हिस्सा डीसी अजय तोमर, उनकी पत्नी एवं तत्कालीन चरखी दादरी एडीसी कम आरटीए संगीता तेतरवाल को देता था। एक-दो बार उसने डीसी के पीए सुरेश को भी पैकेट दिया था। वहीं, आरटीए विभाग के क्लर्क अमित ने भी तत्कालीन डीसी और एडीसी को मंथली पहुंचाने की बात मानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तारी से एक दिन पहले भी पैकेट पहुंचाने का किया था प्रयास
चार्जशीट के अनुसार, सुरेश कुमार ने कबूल किया है कि 17 मई को भी मनीष मदान का उसके पास फोन आया था। मदान ने कहा था कि डीसी साहब का पैकेट तैयार है। सुरेश ने बताया कि उस समय वह बाहर था और इसके चलते पैकेट बाद में लेने की बात कही। अगले दिन उसे पता चला कि मनीष सहित एक कर्मचारी और दो दलालों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार होने से एक दिन पहले भी मनीष ने डीसी को देने के लिए पैकेट तैयार कर रखा था।
19 हजार ही हुए सुरेश से बरामद
तत्कालीन डीसी के पीए सुरेश कुमार को एसआईटी ने झज्जर स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चार मोबाइल और 19 हजार रुपये बरामद किए थे। सुरेश ने बताया कि उसे हर माह 15 हजार रुपये मिलते थे। उसके पास जो रुपये आए थे उनमें से कुछ से उसने बच्चों की फीस भरने के अलावा घर में खर्च कर दिए। एसआईटी ने 19 हजार रुपये उसके मकान की एक अलमारी से बरामद किए थे।

अप्रैल माह में अपने हिस्से के दस लाख मदान ने कर दिए थे खर्च
चार्जशीट में मनीष मदान ने बताया कि अप्रैल माह में वसूली की रकम में से उसके हिस्से दस लाख रुपये आए थे। ये रुपये उसने खर्च कर दिए। मनीष की निशानदेही पर पुलिस ने 42 लाख दस हजार रुपये बरामद किए थे। ये रुपये पॉलिथीन में डालकर अलमारी में रखे थे। मनीष ने बताया कि वसूली की रकम को प्रतिशत के हिसाब से कर्मचारियों में बांटा जाता था। इसके बाद बाकी रकम डीसी-एडीसी तक पहुंचाई जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed