फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Overflow sewer water reaches the houses of Valmiki Basti, people are helpless to migrate

वाल्मीकि बस्ती के घरों तक पहुंचा सीवर का पानी, लोग पलायन को लाचार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Overflow sewer water reaches the houses of Valmiki Basti, people are helpless to migrate
चरखी दादरी। वाल्मीकि नगर के एक हिस्से में पिछले दो माह से सीवर का पानी भरा होने से लोग परेशान हैं। वार्डवासियों का कहना है कि दूषित पानी उनके घरों के अंदर तक पहुंच चुका है और बार-बार अधिकारियों के सामने गुहार लगाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। बुधवार को परेशान लोगों ने पार्षद विनोद वाल्मीकि की अगुवाई में रोष प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मजबूरीवश यहां के निवासी पलायन करने को विवश हैं।
विज्ञापन

वार्ड 11 के पार्षद विनोद वाल्मीकि ने बताया कि इस क्षेत्र में सीवर लाइन बंद होने से हालात खराब हो गए हैं। बीमारियां फैलने का खतरा सताने लगा है। दो महीने से अधिक का समय बीत चुका है लेकिन अधिकारी सुध लेने को तैयार नहीं है। पार्षद विनोद ने बताया कि वार्ड में जो कच्चा एरिया है वहां से लोग पलायन करने लगे हैं क्योंकि घरों में सीवरेज का पानी घुस रहा है। अधिकतर मकानों की नींव दरकने लगी है। मकानों में दरारें आने लगी हैं।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व पार्षद सुंदर, सुभाष बिडलान, बाला, रचना देवी, कृष्ण जेदिया, नंदी देवी, बिलड़पाल आदि ने रोष जताते हुए संबंधित अधिकारियों व कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। विनोद वाल्मीकि ने कहा कि अगर जल्द समस्या का स्थायी हल नहीं किया गया तो समाज के लोगों की सलाह के अनुसार पंचायत बुलाई जाएगी जिसमें ठोस फैसला भी लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed