फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   ordered for disposal of pending cases

एसपी ने किया थाने का निरीक्षण, लंबित मुकदमों के निपटान के दिए आदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
ordered for disposal of pending cases
चरखी दादरी। पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत ने बुधवार को सदर थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लंबित मुकदमों में कार्रवाई तेज करने और पुलिसकर्मियों को आमजन के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्य में ढिलाई बरतने वाले पुलिसकर्मी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी जबकि अपना कार्य ईमानदारी व निष्ठा से करने वाले कर्मचारियों को विभाग की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लेते हुए साफ-सफाई व स्वच्छता के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। पुलिस अधीक्षक ने थाना की बिल्डिंग, तमाम रिकॉर्ड, सीसीटीएनएस एवं कंप्यूटर कक्ष में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। उन्होंने थाना के एमएचसी कक्ष के रिकॉर्ड और शस्त्रागार में रखें असलाह की जानकारी भी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना में थाना प्रबंधक के कार्यालय सहित थाना के मालखाना, कंप्यूटर कक्ष, महिला हेल्प डेस्क की भी जांच की।
विज्ञापन

थाना की मैस का निरीक्षण करते हुए जिला पुलिस कप्तान ने जवानों को पौष्टिक आहार देने के निर्देश भी दिए। इसके बाद उन्होंने शिकायती व मालखाना रजिस्टर को भी चैक किया। निरीक्षण के बाद दीपक गहलावत ने पुलिस अधिकारियों की बैठक ली, जिसमें थाना मुंशी को अपना रिकॉर्ड दुरुस्त करने बारे हिदायत दी। वहीं, अनुसंधानकर्ताओं को अभियोग में प्रभावी कानूनी कार्रवाई करते हुए अपराधियों को गिरफ्तार करके शिकायतकर्ता को न्याय दिलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed