{"_id":"65297fd14064efe3db0687c7","slug":"opened-air-fire-over-money-dispute-also-threatened-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-7897-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पैसों के विवाद को लेकर किया हवाई फायर, धमकी भी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पैसों के विवाद को लेकर किया हवाई फायर, धमकी भी दी
Fri, 13 Oct 2023 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 13 Oct 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी।
पैसों के विवाद को लेकर शीशवाला गांव के अड्डे पर हवाई फायर कर धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में एक पक्ष ने आरोपी पक्ष के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में चार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में शीशवाला निवासी सज्जन ने बताया कि गांव निवासी रमेश ने एक साल पहले उसे दो भैंस दिलवाई थी, जिनके रुपयों को लेकर उन दोनों के बीच विवाद चल रहा है। रमेश ने बताया कि 12 अक्तूबर को वो किसी काम से बाढड़ा गया था और उसी दौरान कुलदीप और रमेश का बेटा संजय उसके घर आए और गाली-गलौज शुरू कर दी। उसकी पत्नी के विरोध करने पर उन्होंने धमकी दी।
सज्जन ने बताया कि उसकी पत्नी ने फोन कर उसे इसकी जानकारी दी। इसके बाद वो गांव के अड्डा पर पहुंचा तो वहां रमेश अपने बेटे संजय और अजय समेत कुलदीप के साथ वहां मौजू मिला। सज्जन का आरोप है कि उसी दौरान कुलदीप ने अपनी पिस्टल से हवाई फायर किया और धमकी देकर वहां से चले गए। सदर थाना पुलिस ने सज्जन की शिकायत पर इस संबंध में रमेश, संजय, अजय व कुलदीप के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोप की जांच शुरू कर दी है।