{"_id":"613a555d8ebc3e137c2791e0","slug":"one-ncc-platoon-closed-in-janata-college-53-seats-reduced-charkhidadri-news-hsr611247964","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता कॉलेज में एनसीसी की एक प्लाटून बंद, 53 सीटें हुई कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता कॉलेज में एनसीसी की एक प्लाटून बंद, 53 सीटें हुई कम
विज्ञापन
चरखी दादरी। अब एनसीसी बी व सी प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए नामांकन में कड़ी प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। जिले के एकमात्र सरकारी अनुदान प्राप्त जनता पीजी कॉलेज में 11 हरियाणा एनसीसी बटालियन ने लड़कों की चार प्लाटून में से एक को बंद कर दिया है। इससे चलते 53 सीटें कम हो गई है। पिछले कुछ सालों नामांकन के लिए करवाने वाले की संख्या भी बढ़ी है। पिछले साल 262 सीटों पर करीब 400 आवेदन आए थे।
जनता पीजी कॉलेज 1970 से चला रहा है। कॉलेज में करीब तीन हजार विद्यार्थी यूजी व पीजी कोर्स की पढ़ाई करते हैं। इसके बाद से कॉलेज में लड़कियों सहित एनसीसी की पांच प्लाटून थी। इसके पर आवेदन करने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, लेकिन अब बटालियन मुख्यालय ने एक प्लाटून को बंद कर दिया है। इससे चलते 53 सीटें कम हो गई हैं। एक प्लाटून में 53 कैडेट्स होते हैं। इस प्रकार अब लड़कों की तीन प्लाटून में 159 सीटें बची हैं। लड़कियों की मौजूदा प्लाटून में 50 सीटें हैं। सीटें कम होने पर एनसीसी प्रमाण पत्र लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को अपना नामांकन करवाने में कड़ी मशक्कत करनी होगी। हर साल नामांकन के लिए सीटों से तीन से चार गुना तक आवेदन पहुंचते हैं।
शारीरिक फिटनेस की होती है जांच
एनसीसी बटालियन की चयन प्रक्रिया 11 हरियाणा एनसीसी बटालियन भिवानी की ओर से किया जाता है। चयन के लिए उम्मीदवार के कद व अन्य शारीरिक फिटनेस की भी जांच की जाती है। इसके बाद 1600 मीटर तक की दौड़ भी करवाई जाती है। इसके बाद साक्षात्कार प्रक्रिया से भी गुजरना पड़ता है। प्रक्रिया पूरी करने पर एनसीसी में दाखिला होता है।
विज्ञापन
एडमिशन होते ही होगी चयन प्रक्रिया
कॉलेजों में इस समय यूजी कोर्स में दाखिला प्रक्रिया चल रही है। जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी होगी, उसके बाद एनसीसी में कैडेट्स चयन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जो विद्यार्थी एनसीसी में अपना दाखिला करवा चाहते हैं, उनको अभी से शारीरिक फिटनेस के लिए तैयारी करनी होगी।
वैटेज की रूप में मिलते हैं अंक
जनता कॉलेज में 11 हरियाणा एनसीसी बटालियन की लड़कियों के लिए भी एक प्लाटून हैं। इसमें 50 सीटें है। एनसीसी में दाखिले मिलने और प्रमाण पत्र से सरकारी नौकरियों खासकर बेल्ट की सर्विस में वैटेज के रूप में अंक मिलते हैं। सेना में लिखित परीक्षा से भी छूट मिलती है।
पांच साल से बढ़ी प्रतिस्पर्धा, कैडेट्स की संख्या भी बढ़ी
पिछले पांच सालों से एनसीसी के प्रति विद्यार्थियों को रुझान काफी बढ़ा है। विशेषज्ञों के अनुसार जिले में एनसीसी कैडेट्स की संख्या करीब डेढ़ हजार है। पिछले साल तो प्रतिस्पर्धा अधिक होने के कारण कैडेट्स का चयन दौड़ स्पर्धा के आधार पर करना पड़ा था। 2020 में जनता कॉलेज में 262 सीटें पर 420 आवेदन आए थे। इसी प्रकार 2019 में करीब 400 और 2018 में करीब 375 आवेदन आए थे।
कॉलेज में एक प्लाटून बंद कर दी गई है। अब कॉलेज में 53 सीटों कम हो गई है। इसके चलते दाखिले के लिए विद्यार्थियों के बीच और स्पर्धा बढ़ेगी। एनसीसी के दौरान कैडेट्स को विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है। कैडेट्स में एकता और अनुशासन की भावना पैदा होती है।
लेफ्निेंट विपिन पाल सिंह, जनता कॉलेज