{"_id":"5fa6de7f8ebc3e9ba661ce11","slug":"one-killed-another-injured-after-a-car-collision-charkhidadri-news-rtk5818616167","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन
गांव रामबास के समीप एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गोठडा निवासी बाइक चालक की मौत हो गई जबकि पीछ बैठा उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। झोझूकलां थाना पुलिस ने शनिवार सुबह मृतक का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में करवाया। पुलिस ने इस संबंध में घायल शख्स के बयान पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दिए बयान में गोठडा निवासी घायल मुकेश ने बताया कि शुक्रवार शाम वह अपने दोस्त राकेश (33) के साथ बाइक पर सवार होकर दगड़ोली जाने के लिए गांव से चला था। मुकेश ने बताया राकेश दगड़ोली अपनी बुआ के घर जा रहा था। घायल ने बताया कि बाइक राकेश चला रहा था और जब वो रामबास गांव के समीप पहुंचे तो एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वो दोनों सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें उपचार के लिए दादरी सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया जहां राकेश को मृत घोषित कर दिया गया जबकि मुकेश का उपचार चल रहा है। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया।
झोझूकलां थाना पुलिस ने मुकेश के बयान पर आरोपी चालक के खिलाफ 279, 337 और 304-ए के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया और मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक राकेश शादीशुदा था और उसके दो बेटे हैं। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था।