फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   On the spot bill payment service started in 167 villages also

Charkhi Dadri News: 167 गांवों में भी ऑन द स्पॉट बिल अदायगी सेवा शुरू

Sat, 28 Oct 2023 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 28 Oct 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
On the spot bill payment service started in 167 villages also
चरखी दादरी। शहरी उपभोक्ताओं की तर्ज पर अब बिजली निगम ने जिले के ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए भी ऑन द स्पॉट बिजली बिल सेवा शुरू कर दी है। इसका लाभ सीधे तौर पर 167 गांवों के 1.25 लाख ग्रामीण उपभोक्ताओं को मिलेगा। सेवा के तहत अब मीटर की रीडिंग नोट करवाकर ग्रामीण मौके पर ही बिजली बिलों का भुगतान कर सकते हैं जबकि इससे पहले उन्हें बिजली निगम कार्यालय जाकर बिल अदायगी करनी पड़ रही थी।
विज्ञापन

नई सेवा से अब जिले के ग्रामीण बिजली उपभोक्ताओं का गलत रीडिंग की शिकायतों का झंझट खत्म हो गया है। निगम के पास ज्यादातर शिकायतें रीडिंग संबंधी ही पहुंच रही थीं। काफी उपभोक्ताओं को बिजली बिल ही न मिलने की शिकायत रहती थीं। इन्हें तमाम बिंदुओं को देखते हुए अब बिजली निगम ने शहर की तर्ज पर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली उपभोक्ताओं को ऑन द स्पॉट बिलिंग सुविधा शुरू कर दी है। पहले शहरी उपभोक्ता इस सेवा का पहला ही लाभ उठा रहे थे।
विज्ञापन

वहीं, अब उपभोक्ताओं के बिजली बिल हिसार हेड ऑफिस से आरएपीडीआरपी शाखा से तैयार होने लगे हैं। जिले में करीब एक लाख 25 हजार उपभोक्ता हैं। शहर के बाद सांजरवास डिविजन में सबसे ज्यादा उपभोक्ता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रीडिंग नोट करते ही करनी होगी अपलोड, मशीन निकालेगी बिल
बिजली निगम का सारा कामकाज ऑनलाइन ही हो रहा है। नया कनेक्शन लेने के लिए भी ऑनलाइन प्रक्रिया अपनानी पड़ती है। शहरों में तो स्पॉट बिलिंग की सुविधा काफी समय से शुरू है। शहर में बिजली कर्मचारी पोल पर लगे मीटरों की रीडिंग लेकर तत्काल इसे ऑनलाइन अपलोड कर देते हैं। बाद में मशीन से बिल की प्रति निकालकर उपभोक्ता को दे दी जाती है।
- 25 हजार शहरी उपभोक्ता पहले ही उठा रहे लाभ
बिजली निगम ने हर जगह स्पॉट बिलिंग प्लान पर काम शुरू कर रखा है। उपभोक्ताओं का पूरा डाटा फीड किया गया है। स्पॉट बिलिंग का कार्य आरएपीडीआरपी शाखा की ओर से किया गया है। पहले बिल न मिलने पर उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही थी। कई बार भुगतान नहीं कर पाने पर अगले माह बिल राशि दोगुनी हो जाती थी जिससे उपभोक्ता आर्थिक दबाव महसूस करता था। कई बार निगम भी औसत बिल राशि भेज देता था। अब निगम ने शहरी 25 हजार उपभोक्ताओं की तर्ज पर ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए भी स्पाॅट बिलिंग शुरू कर दी है।


- ऑन द स्पॉट बिलिंग के ये हैं फायदे
बिजली निगम अधिकारियों का कहना है कि ग्रामीण उपभोक्ताओं को भी ऑनलाइन बिल भरने की सुविधा मिल गई है। अब उन्हें कार्यालय में नहीं जाना पड़ेगा और इससे समय की भी बचत हो सकेगी। इसके अलावा गलत रीडिंग का झंझट भी खत्म हो जाएगा और उपभोक्ता अपने बिल की अदायगी समय से कर सकेंगे।

- जगमग योजना पर तेजी से चल रहा काम
निगम अधिकारियों का कहना है कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। जगमग योजना पर भी तेजी से काम चल रहा है। आने वाले कुछ समय में यह प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा। उसके बाद ग्रामीण उपभोक्ताओं को भी 24 घंटे बिजली मिलनी शुरू हो जाएगी। बिजली की चोरी भी नहीं होगी और लाइन लोस भी 20 प्रतिशत से नीचे आ जाएगा।

- सब स्टेशनों की दशा सुधारने पर भी फोकस
बिजली निगम गांवों में पुराने सब स्टेशनों की क्षमता बढ़ाने पर भी काम रहा है। मकड़ाना, मकड़ानी व घसोला सब स्टेशनों की क्षमता बढ़ाई जा चुकी है और अन्य सब स्टेशन की क्षमता बढ़ाने पर काम चल रहा है। इसके अलावा गांव रानीला, गोठड़ा, दादरी शहर व पांडवान में नए पावर सब स्टेशन भी बनने हैं।



शहर के साथ गांवों में भी स्पॉट बिलिंग की सुविधा शुरू हो गई है। उपभोक्ता को घर पर बिजली बिल की प्रति मिलने लगी है और घर बैठे बिल जमा करवा सकते हैं। अब उन्हें कार्यालय में चक्कर नहीं काट पड़ेंगे और रीडिंग संबंधी शिकायतों का झंझट भी खत्म हो गया है।
प्रवीन कुमार, जेई (ग्रामीण), बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed